File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज यानी 27 मार्च को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals Vs Mumbai Indians) के बीच होने वाला है। आज इस सीजन का यह पहला डबल हैडर होगा। इस मैच में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) DC की कप्तानी करते नज़र आएंगे, जबकि MI की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है। आज का मुकाबला बेहद ही ख़ास होने वाला है, यह दिलचस्प मैच के लिए लोगों को काफी इंतज़ार था।

    आईपीएल 2020 की फाइनलिस्ट मुंबई और दिल्ली पिछले सीजन में भी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी। वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 के लीग स्टेज से ही बाहर हुई थी, जबकि दिल्ली के लिए पिछला सीजन बेहद शानदार रहा था। हालांकि, आईपीएल मेगा ऑक्शन की वजह से दोनों ही टीमें थोड़ी बदली-बदली नजर आएंगी। दिल्ली जहां धवन, अय्यर और अश्विन के बिना दिखाई देगी, वहीं मुंबई में पांड्या ब्रदर्स नज़र नहीं आएंगे। तो चलिए अब जानते हैं मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

    DC और MI के बीच मैच किस समय शुरू होगा?

    DC बनाम MI मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का टॉस 3 बजे होगा।

    DC और MI के बीच मैच कहां होगा?

    आईपीएल का पहला DC बनाम MI मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

    DC और MI के बीच होने वाला मुकाबला कहां देखा जा सकता है?

    आईपीएल सीजन का दूसरा मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।

    जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

    hotstar.com

    लाइव स्कोर अपडेट

    इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।  

    संभावित प्लेइंग इलेवन-

    दिल्ली कैपिटल्स: 

    पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मंदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान/ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद

    मुंबई इंडियंस:

    रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टायमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह