IPL की इनाम राशि हुई आधी, मंदी के दौर में BCCI?

नई दिल्ली. 29 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पुरस्कार राशि में BCCI ने एक बड़ा फेर बदल किया हैं। BCCI ने IPL के इस सीजन में पैसों की कटौती करते हुए प्राइज़ मनी को कम कर दिया हैं।

Loading

नई दिल्ली. 29 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पुरस्कार राशि में BCCI ने एक बड़ा फेर बदल किया हैं। BCCI ने IPL के इस सीजन में पैसों की कटौती करते हुए प्राइज़ मनी को कम कर दिया हैं। पिछले साल की तुलना में राशि आधी कर दी गई हैं। BCCI द्वारा सभी IPL फ्रेंचाइजियों को भेजे गए सर्कुलर में इस बात की सूचना देते हुए कहा गया हैं कि इस बार IPL चैम्पियन को 20 करोड़ नहीं केवल 10 करोड़ ही दिए जाएंगे। BCCI ने अपने सर्कुलर में बताया कि खर्चों में कटौती के कारण वित्तीय पुरस्कारों को बदला गया हैं।

द्वितीय विजेता को इस बार 12 करोड़ 50 लाख नहीं बल्कि मात्र 6 करोड़ 25 लाख की राशि दी जाएगी वही क्वालिफ़ायर्स में आने वाली दोनों टीमों को केवल 4 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये मिलने वाले हैं। BCCI ने इसका कारण बताते हुए खुलासा किया है कि इस बार सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी हालत में है उनके पास आय बढ़ाने के लिए अच्छे प्रायोजन हैं यही कारण है की इनामी राशि कम कर दी गई हैं। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 29 मार्च से 24 मई तक खेला जाने वाला हैं। इसका पहले मैच मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा।