Cheteshwar Pujara

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara Birthday) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। टेस्ट मैच के दौरान चट्टान की तरह मैदान पर डटकर रहने वाले इस खिलाड़ी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। हालाँकि, कई बार उन्हें खरब प्रदर्शन के चलते आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। वह टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की जान माने जाते हैं। तो चलिए आज जानते है इस खिलाड़ी के बारे में कुछ खास बातें…

    चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का जन्म आज ही के दिन 25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट में हुआ था। क्रिकेट उन्हें विरासत में मिली। उनके दादा शिवपाल पुजारा बेहतरीन लेग स्पिनर थे।  पिता अरविंद और चाचा विपिन सौराष्ट्र की तरफ से रणजी खेल चुके हैं। पुजारा को टीम इंडिया के लिए तैयार करने के लिए उनके पिता ने काफी मेहनत की।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

    पुजारा (Cheteshwar Pujara) एक दायें हाथ के बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 की घरेलू सीरीज के दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पदार्पण किया। पुजारा ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज़ हैं, जिसने अपनी पहले ही मैच में चौथी पारी में अर्धशतक बनाया। चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 206  है। ये अब तक अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

    टेस्ट फॉर्मेट के अलावा चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने टी20 में भी कमाल दिखाया हैं। उन्होंने टी 20 में शतक लगाया हैं। अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए मशहूर पुजारा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019 में सिर्फ 61 गेंदों में ही शतक लगाया था। जिससे उनकी बल्लेबाजी की क्षमता साफ़ नज़र आती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

    पुजारा (Cheteshwar Pujara) टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में 202 रन बनाए थे। जहां उन्होंने 525 गेंदों का सामना किया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व Wall और बेहतरीन बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 495 गेंदों का सामना करके 270 रन बनाए थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Cheteshwar Pujara (@cheteshwar_pujara)

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट में पुजारा ने अपने टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए थे। ऐसा करने वाले वह 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं। पुजारा ने अपनी 134वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं टेस्ट में 6,000 रनों के आंकड़े को पार करने वाले वह छठे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।

    पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भारत के लिए 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 95 टेस्ट में 43।9 की औसत से 6713 रन हैं। इस बीच उन्होंने 18 शतक और 32 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं।