Hardik Pandya issues clarification in the matter of seizure of 5 crore vehicles, said - I myself went to the customs counter of the airport
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के बेहतरीन आलराउंडर (All-Rounder) कहे जाने वाले हार्दिक पंड्या (hardik Pandya Birthday) का आज यानी 11 अक्टूबर को जन्मदिन है। हार्दिक टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 world Cup) के भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

    उनका जन्म आज ही के दिन साल 1993 में गुजरात के सूरत में हुआ था। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, दमदार गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के बदौलत टीम को मैच भी जितवाए हैं। हार्दिक ने साल 2016 जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनके बारे में कुछ बातें…

    नौंवी क्‍लास में हुए फेल, छोड़ी पढाई

    हार्दिक पंड्या की ज़िंदगी काफी संघर्षों भरी रही है। उनका बचपन आर्थिक तंगी से गुजरा है। लेकिन, इसके बावजूद उनके पिता ने अपने दोनों बेटों हार्दिक और क्रुणाल को किरण मोरे (Kiren More) की एकेडमी में दाखिला दिलाया था। हार्दिक पंड्या नौवीं क्लास में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा फोकस क्रिकेट पर लगाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। जब हार्दिक पंड्या 17 साल के थे तब उनके पास खुद की क्रिकेट किट भी नहीं थी। दोनों भाइयों ने करीब सालभर तक बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट किट लेकर काम चलाया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

    मैगी खाकर गुजारे दिन 

    हार्दिक पंड्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने काफी सारी मुश्किलों का सामना किया है। जब वह अंडर-19 टीम में थे उस वक्त सुबह-शाम वह पैसों की कमी के कारण केवल मैगी खाकर काम चलाते थे। क्योंकि, उस समय उनका परिवार दो वक्त के खाने का इंतजाम करने में भी काफी संघर्ष करता था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

    आईपीएल ने बदली ज़िंदगी 

    ऐसे बहुत से क्रिकेटर्स हैं, जिनकी ज़िंदगी आईपीएल ने बदली है। युवा क्रिकेटरों को आईपीएल से काफी नाम मिला, जिसके बदौलत आज वह अच्छे मुकाम को हासिल करने में कामयाब रहे हैं। उन्हीं कुछ क्रिकेटरों में हार्दिक पंड्या का नाम भी शामिल है, मुंबई इंडियंस टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने खुद इस बारे में बताया है कि जब उन्हें आईपीएल खेलने का मौका उसके बाद से ही उनका संघर्ष कम हुआ और आर्थिक स्थिति भी काफी सुधरी थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

    टेस्ट करियर

    हार्दिक पंड्या के टेस्ट करियर की शुरुआत अच्छी रही है। उनका टेस्ट डेब्यू मैच श्रीलंका के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद तीसरे और चौथे टेस्ट में 108 और 93 रन की पारियां भी खेलीं। हालांकि टेस्ट में वह गेंद से ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सके हैं।

    फंसे विवादों में

    एक टॉक शो के दौरान करण जौहर के साथ बातचीत में हार्दिक पंड्या ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लोग उनकी काफी आलोचना भी कर रहे थे। उनके साथ उस टॉक शो में केएल राहुल भी मौजूद थे, इसी वजह से उन्हें भी काफी कुछ सुनना पड़ा था। हालांकि, हार्दिक ने अपने बयान पर खेद भी जताया था।