Happy Birthday Hashim Amla The cricketer who was called a terrorist in the live commentary, he made a series of records while batting

Loading

मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के मशहूर खिलाड़ी हाशिम अमला (Happy Birthday Hashim Amla) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने दुनिया को कई बड़े खिलाड़ी दिए है। इनमें से एक है हासिम अमला (Hashim Amla)। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों में से एक हाशिम अमला ने अपने करियर की शुरुआत टेस्ट क्रिकेट से की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई बड़ी पारियां खेलकर सबको हैरान कर दिया। खास बात यह है कि,  वह 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 एकदिवसीय रन के लैंडमार्क तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hashim Amla (@hashamla)

हाशिम अमला (Hashim Amla) का जन्म डरबन में 31 मार्च 1983 को हुआ था। उनकी जड़ें भारत से भी जुड़ी हुई थी। उनके पूर्वज भारत से ही साउथ अफ्रीका गए थे। ऐसे में हाशिम अमला भारतीय मूल के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेले। हाशिम अमला ने बचपन में ही क्रिकेटर बनने का सपना देखा और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया। उन्होंने साल 2004 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 15 साल तक तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सबको हैरान कर दिया। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MI Cape Town (@micapetown)

हालांकि, साल 2006 में इस खिलाड़ी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच चल रहा था। जिसमें हासिम अमला (Hashim Amla) ने एक गेंद डाली जिसमें उन्हें विकेट मिल गया। उनके विकेट लेते ही कमेंट्री कर रहे दिवंगत क्रिकेटर डीन जोन्स ने विवादित बयान देते हुए उन्हें आतंकवादी कह दिया। उन्होंने कहा कि, “आतंकवादी को एक और विकेट मिल गया।” कमेंट्री के बाद क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया। डीन जोन्स  विवादित बयान की खेल प्रशंषको और खिलाडियों ने निंदा की। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपने बयान से माफ़ी मांगी लेकिन तब तक बात बहुत आगे बढ़ चुकी थी। उनके इस बयान के कारण ब्रॉडकास्टर ने उनकी अनुबंध तुरंत रद्द कर दिया।

साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन, 3000, 4000 रन, 5000 रन, 6000 रन, 7000 रन बनाए है। खास बात यह है कि, करने वाले वह पहले खिलाडी हैं। इसी के साथ साउथ अफ्रीका की तरफ से टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले वह पहले और एकलौते खिलाड़ी रहे हैं। अभी तक उनका रिकॉर्ड कोई भी अफ़्रीकी खिलाडी तोड़ नहीं पाया है। इसी के साथ एक ही साल में टेस्ट और वनडे में 1000-1000 रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hashim Amla (@hashamla)

हाशिम अमला (Hashim Amla) ने फाफ डु प्लेसिस के साथ वनडे में पहले विकेट के लिए साउथ अफ्रीका की ओर से 247 रनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से वनडे क्रिकेट में 25 शतक जड़ने वाला पहला खिलाड़ी हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट, दोनों प्रारूप में 25-25 शतक जड़ने वाला दुनिया का चौथा बल्लेबाज हैं। क्विंटन डी कॉक के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का वनडे रिकॉर्ड, जब दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बिना कोई विकेट गंवाए 282 रन बना डाले थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hashim Amla (@hashamla)

हाशिम अमला के आंकड़े साबित करते हैं कि जब उन्होंने 2019 में क्रिकेट को अलविदा कहा तब दुनिया के तमाम दिग्गजों ने उनको मॉर्डन क्रिकेट का महान खिलाड़ी क्यों करार दिया। हाशिम अमला ने 2004 से 2019 के बीच 124 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 28 शतक और 41 अर्धशतक जड़ते हुए 46।64 की औसत से 9282 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 181 मैच खेले और यहां 27 शतक और 39 अर्धशतक जड़कर 49।46 की औसत से 8113 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से 44 मैचों में 1277 रन निकले।

अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान अमला ने 349 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान 18 हजार से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 15 साल के करियर में 55 शतक लगाए। वर्ल्ड कप 2019 में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी आलोचना हो रही थी। उन्होंने वर्ल्ड कप के 7 मैच में 203 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 40।60 का रहा था। अमला इस वर्ल्ड कप में एक भी शतक नहीं लगा सके थे।