महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में अनोखे अंदाज में मनाया अपना 41वां जन्मदिन, यह खिलाड़ी भी हुआ जश्न में शामिल, देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Birthday Party) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी इस समय अपने परिवार के साथ इंग्लैंड (England) में हैं। वहीं, उन्होंने इंग्लैंड में कुछ खास अंदाज़ में अपना जन्मदिन का जश्न मनाया है। हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी की शादी की सालगिरह भी 4 जुलाई को ही थी। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। ऐसे में धोनी अपने परिवार संग इंग्लैंड छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने यही पर अपनी एनिवर्सरी  मनाई और अब धोनी का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

    साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें धोनी के साथ उनके कुछ दोस्त नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऋषभ पंत भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, ऋषभ पंत फ़िलहाल इंग्लैंड में हैं, जहां टेस्ट मैच हो चुका है। अब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।

    इसके अलावा साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी ने चमकीली जैकेट पहनी हुई है। हर तरफ लाइटिंग दिख रही है। धोनी के लिए शानदार केक तैयार रखा दिखाई दे रहा है। 

    मालूम हो कि, कप्तान कुल के नाम से मशहूर एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धोनी ने भारतीय टीम के लिए साल 2019 में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था।  हालांकि धोनी अब भी आईपीएल  में खेल रहे हैं। वो अभी चेन्नई टीम के कप्तान भी हैं।