happy birthday Retired at the beginning of the year, is the most expensive player in IPL history, know how Chris Morris's brilliant career was

साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने गेंदबाज के तौर पर 35 विकेट लिए हैं।

    Loading

    मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के पूर्व क्रिकेटर क्रिस मॉरिस (Chris Morris Birthday Special) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिस मॉरिस (Chris Morris) मुख्य रूप से दाएं हाथ के आलराउंडर व तेज गेंदबाज हैं। क्रिस मॉरिस का पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी मॉरिस है।

    क्रिस मॉरिस (Chris Morris) का जन्म 30 अप्रैल,1987 को साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया, ट्रांसवालको में हुआ। बता दें कि, क्रिस मॉरिस ने 11 जनवरी 2022 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chris Morris (@tipo_morris)

    क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने अपनी क्रिकेट के करियर में साउथ अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 42 वनडे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस ऑलराउंडर  ने टेस्ट मैच में 459 रन, वनडे में 1756 रन और टी-20 में 697 रन बनाए। इसके अलावा टेस्ट में मॉरिस ने 12 विकेट, वनडे में 48 विकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 34 विकेट चटकाए।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chris Morris (@tipo_morris)

    क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने 10 जून, 2013 में वनडे क्रिकेट में किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में डेब्यू किया था। क्रिस मॉरिस ने साउथ अफ्रीका के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका आखिरी मैच 2019 में वांडरर्स में श्रीलंका के खिलाफ रहा था।

    बता दें कि, साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने गेंदबाज के तौर पर 35 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 40।42 है। क्रिस मॉरिस का इकोनॉमी रेट 5।61 का है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/31 है। क्रिस मॉरिस ने बतौर बल्लेबाज अपने करियर में 34 वनडे मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने कुल 393 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 19।65 रहा उनका उच्चतम स्कोर 62 है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chris Morris (@tipo_morris)

    इसके अलावा क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, दिल्ली डेयरडेविल्स, लायंस, नॉर्थ वेस्ट, राजस्थान रॉयल्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सरे, टाइटन्स का हिस्सा रहे हैं।

    बता दें कि, क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर रहे हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी में क्रिस मॉरिस ने इतिहास रचा था। आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मॉरिस को 16।25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके साथ ही वह युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए ऑक्शन में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। 

    क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल 2021 में राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने थे। उन्होंने आईपीएल के 14 वें सीजन में कुल 15 विकेट लिए थे। क्रिस मोरिस ने आईपीएल करियर में 81 मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 95 विकेट लिए हैं, जबकि कुल 618 रन बनाए है। खास बात यह है कि, क्रिस मॉरिस ने अपने आईपीएल करियर में कुल 35 छक्के भी लगाए है।