शिखर धवन (Photo Credits-Facebook)
शिखर धवन (Photo Credits-Facebook)

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Happy Birthday Shikhar Dhawan) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। गब्बर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर कई मैच टीम को जिताएं है। शिखर धवन का जन्म पांच दिसंबर 1985 में हुआ था। गब्बर के जन्मदिन पर जानिये कुछ खास बातें।

    ज्ञात हो कि अपने पहले मैच में शिखर धवन बिना खाता खोले ही आउट हुए थे। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा था। लेकिन जब उन्होंने फिर वापसी की और पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। शिखर धवन साल 2004 में जूनियर (अंडर-19) विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। साथ ही 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में भी शिखर का अहम रोल रहा था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 338 रन बनाया था। जिसके चलते उन्हें गोल्डन बैट दिया गया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

    उल्लेखनीय है कि साल 2010 में डेब्यू करने वाले शिखर धवन ने 145 वनडे मैचों में 45 से अधिक की औसत से 6 हजार से अधिक रन बनाये हैं। टेस्ट की बात की जाए तो 34 टेस्ट मैचों में उन्होंने 40 की शानदार औसत से 23015 रन बनाये हैं।  टी-20 करियर की बात की जाए तो धवन ने 68 मुकाबलों में 27 से अधिक की औसत से 1759 रन बनाये हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

     

    वहीं आईपीएल की बात करें तो धवन ने 192 मैच खेले गए हैं। जिसमें उन्होंने 34 से अधिक की औसत से 5784 रन बनाये हैं। धवन ने साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। शिखर धवन के नाम डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 गेंदों में शतक जड़ा था।