वीरेंद्र सहवाग (Photo Credits-File)
वीरेंद्र सहवाग (Photo Credits-File)

    Loading

    नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Happy Birthday Virender Sehwag) का आज 43वां जन्मदिन है। सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ में हुआ था। सहवाग को मुल्तान का सुल्तान और नजफगढ़ का नवाब भी कहा जाता है। उन्होंने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट को बदलकर रख दिया। वीरू ने क्रिकेट में कई ऐसी बेहतरीन पारियां खेली हैं जो आज भी लोगों के जहन में हैं। 

    ज्ञात हो कि टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरा शतक लगाने वाले एक मात्र भारतीय वीरेंद्र सहवाग द्वारा इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कोई तोड़ नहीं पाया है। सहवाग ने साल 2011 में मध्य प्रदेश के इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में दोहरा शतक जड़ा था। सहवाग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए थे।  

    सहवाग की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 153 रनों से शिकस्त दी थी। सहवाग ने बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए इस मैच दोहरा शतक लगाया था। साथ ही यह कप्तान के रूप में कीर्तिमान हासिल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने थे।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी खेलने का सहवाग का रिकॉर्ड आज भी बरकरार है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

     

    टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने 104 टेस्ट मैचों में 49.3 की औसत से 8586 रन बनाये हैं।   साथ ही 251 वनडे मैचों में उन्होंने 35 की औसत से 8273 रन ठोकें हैं। सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 38 शतक जड़े हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

    सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने साल 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के विरुद्ध 309 बनाए थे। फिर वीरू ने साल 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों की पारी खेली थी। हालांकि साल 2009 में वे तीसरे तिहरे शतक से चुक गए थे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

    वहीं सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में तीन वनडे और एक टी-20 विश्वकप खेला। साल 2003 में सहवाग ने आईसीसी विश्वकप फाइनल खेला था जिसमें टीम इंडिया हार गई थी। इस टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे।  फिर साल 2007 में भारतीय टीम लीग राउंड से बाहर हो गई थी। जिसके बाद साल 2011 में भारतीय टीम वर्ल्डकप जीती थी। इस टीम का सहवाग हिस्सा थे।  उन्होंने 47 से अधिक की औसत से 380 रन बनाए थे।