इस वीडियो में रणवीर सिंह और रवि शास्त्री डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली, नए साल के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवि शास्त्री के साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में दोनों जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, हैप्पी न्यू ईय़र, ‘2022 में कुछ ऐसे आना पसंद है…डांस टिप्स के लिए धन्यवाद @रणवीर। 2022 आप में से प्रत्येक के लिए एक अद्भुत, स्वस्थ और प्रेरक वर्ष हो।’ रवि शास्त्री द्वारा शेयर किया गया वीडियो फिल्म 83 के प्रीमियर नाइट का है। फिल्म के प्रीमियर नाइट पर रवि शास्त्री और रणवीर सिंह ने जमकर डांस किया था।
Getting into 2022 be like…thanks for the dance tips @RanveerOfficial. May 2022 be a wonderful, healthy, and inspiring year for each of you 🙏🏻 pic.twitter.com/EvyTa7Ev4V
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) January 1, 2022
बता दें कि, फिल्म ’83’ 24 दिसंबर को 1983 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम ऊंचा करने वाली विजय गाथा पर बनी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।