Hardik Pandya की IPL टीम Gujarat Titans को लगा धक्का, Josh Little हुए PSL 2023 से बाहर

Loading

IPL 2023 का आगामी सीज़न अब करीब आ रहा है। और ठीक इसके पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम ‘गुजरात टाइटन्स’ (Gujarat Titans) को  गहरा धक्का लगा है। IPL 2023 Auction में 4.4 करोड़ रूपए की भारी कीमत में ख़रीदे गए आयरलैंड के घातक तेज गेंदबाज जोश लिटिल (Josh Little) इंजर्ड हो गए और ‘Pakistan Super league’ 2023 (PSL 2023) से बाहर हो गए हैं। 

गौरतलब है कि ताज़ा नीलामी में इतनी बड़ी कीमत पर खरीदे गए लिटिल आयरलैंड के पहले खिलाड़ी हैं। वे पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) की टीम में हैं। लेकिन, अब वे नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि, SA20 League, 2023  में प्रिटोरिया कैप्स (Pretoria Caps) के लिए खेलने के दौरान उन्होंने हैमस्ट्रिंग की तकलीफ हो गई और वे  लौट गए हैं।

माना जा रहा है कि IPL 2023 के आगामी सीज़न के आरंभ होने तक लिटिल ठीक हो जाएंगे। वहीं, आयरलैंड vs बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज 18 मार्च से आरंभ होने जा रही है। उसके बाद BAN vs IRE T20I Series, 2023 मार्च 31 तक चलेगी। और उसी दिन गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK IPL 2023) के बीच अहमदाबाद में खेले जाने वाले मैच से IPL 2023 की शुरुआत होगी।

क्रिकेट का इतिहास बताता है कि जोश लिटिल (Josh Little) ने साल 2016 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक आयरलैंड की तरफ से उन्होंने 25 वनडे और 53 T20I मैच खेले हैं।

विनय कुमार