harmanpreet-kaur-women-t20-world-cup-ms-dhoni-odi-world-cup-run-outs-for-india-icc-share-video

Loading

नई दिल्ली: महिला भारतीय टीम (Women’s India Team) का एक और बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। गुरुवार को खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup 2023) के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) ने भारत को 5 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने  173 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने यह लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पुरी कोशिश की।लेकिन, वह महज 5 रन से यह मैच हार गए। 

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। लेकिन, उनके रन आउट ने एक बार फिर फैंस का दिल तोड़ दिया। हरमनप्रीत के रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले भी भारतीय फैंस को यह नज़ारा देखना पड़ा था। तब वहां हरमनप्रीत की जगह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) थे। 

दरअसल, भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाज शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने टीम को संभाला। उनके शानदार अर्धशतक से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई थी। लेकिन, वह 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर वो रन आउट हो गईं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

हरमनप्रीत का बल्ला उलझ गया था, जिस वजह से वह वक्त रहते क्रीज में नहीं पहुंच पाई और पवेलियन लौटना पड़ा। हरमनप्रीत के रूप में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा था। हरमनप्रीत के आउट होने के बाद हर किसी को एमएस धोनी की याद आई। 

आईसीसी (ICC) ने भी इसका एक वीडियो शेयर किया है। आईसीसी ने विद्ये शेयर करफ़्ते हुए लिखा, ‘हरमनप्रीत और एमएस धोनी रनआउट, जिसने करोड़ाें का दिल तोड़ दिया।’ बता दें कि, साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम  ऐसी ही मुश्किल में फंसी थी। तब एमएस धोनी टीम को संभाला था और मुकाबले में वापसी की थी। 

धोनी टीम को जीत के करीब लाए थे। वो 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी वह मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए। धोनी कुछ इंच से चूक गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें आउट होने के बाद भारतीय फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया था।