हरियाणा पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को किया गिरफ्तार, अदालत ने दी जमानत

    Loading

    चंडीगढ़: हरियाणा के हंसी पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अनुसूचित जाती को लेकर किए टिप्पणी को लेकर की है। जिसके बाद पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। वहीं शिकायत कर्ता ने पुलिस पर युवराज को वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया है। 

    रजत ने बताया कि उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के युवराज सिंह को अंतरिम जमानत दिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जो सेलिब्रेटी व वीआईपी आपत्तिजनक शब्दों से अपमान करते है, उन्हें जेल भेजकर एक सख्त संदेश दिया जाए।

    पूछताछ के बाद हांसी पुलिस अब युवराज सिंह के खिलाफ अदालत में चालान पेश करेगी। इसके बाद युवराज सिंह को विशेष अदालत से नियमित जमानत भी हासिल करनी पड़ेगी। युवराज सिंह को हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में हर पेशी में आना होगा। अपराध साबित होने पर उसे 5 साल की सजा भी हो सकती है।