IPL match
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 में BCCI 10 टीमों के साथ सीजन का खेल कराने जा रहा है। 2 नई टीमें काैन सी होंगी, यह जानने के लिए करोड़ों खेलप्रेमियों को इंतजार था। तस्वीर साफ हो चुकी है। IPL की दो टीमों के लिए दुबई में हुए ऑक्शन में ‘संजीव गोयनका ग्रुप’ और ‘सीवीसी कैपिटल’ ने इन टीम के मालिकाना हक पर बाजी मार ली है।  संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के नेतृत्व वाले ‘आरपी संजीव गोयनका ग्रुप’ ‘लखनऊ फ्रेंचाइजी’ टीम के मालिक बन गए। जबकि ‘CVC Capitals’ अहमदाबाद टीम (Ahmedabad IPL Franchise) के मालिक हैं।

    बीसीसीआई ने कमाए करोड़ों रूपए

    गौरतलब है कि, BCCI ने पहले घोषणा की थी कि आईपीएल के अगले सीजन, यानी IPL 2022 में 8 की जगह 10 टीमें खेलेंगी। इसलिए कुछ दिन पहले BCCI ने 2 नई टीमों के मालिकाना हक के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। ऐसे में नई टीमों के स्वामित्व के लिए आज सोमवार, 25 अक्टूबर, 2021 को दुबई में ऑक्शन आयोजित की गई। नीलामी की बेस प्राइस 2,000 करोड़ रुपए रखी गई थी। लेकिन, BCCI ने दो नई टीमों से 12,200 करोड़ रूपए की कमाई की है। ‘संजीव गोयनका ग्रुप’ ने 7090 करोड़ में लखनऊ की टीम खरीदी, और  जबकि CVC Capitals ने 5600 करोड़ में अहमदाबाद की टीम।

    IPL में इससे पहले भी खेल चुकी हैं 10 टीमें

    ऐसा पहली बार नहीं है कि IPL T20 Tournament में 10 टीमें खेलेंगी। 2014 से अब तक सिर्फ 8 टीमें ही IPL में खेल रही हैं। लेकिन, ये तो सभी जानते ही होंगे कि IPL के चौथे सीजन यानी, IPL 2011 में पहली बार 10 टीम ने हिस्सा लिया था। ‘पुणे वॉरियर्स इंडिया’ (Pune Warriors India) और ‘कोच्चि टस्कर्स केरल’ (Kochchi Tuskers Kerala) उस समय शामिल होने वाली 2 नई टीमें थीं। इसके बाद IPL 2012 और IPL 2013 में पुणे समेत कुल 9 टीमें खेल रही थीं। IPL 2014 से अब तक सिर्फ 8 टीम खेल रही है। 2014 से ही पुणे वॉरियर्स इंडिया बाहर कर दी गई थी।

    गौरतलब है कि, 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) को IPL 2017 के सीजन में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर सस्पेंड कर दिया गया था। उस वक्त, ‘गुजरात लायंस’ (Gujarat Lions) और ‘राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स’ (Rising Pune Super Giants) इन दो सीजन के लिए मैदान में आई थीं। हालांकि, IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की वापसी के बाद, ‘गुजरात लायंस’ और पुणे सुपर जायंट्स’ IPL से बाहर हो गई।

    आईपीएल का इतिहास बताता है कि IPL में अब तक डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers), पुणे वॉरियर्स इंडिया (Pune Warriors India), कोच्चि टस्कर्स केरल (Kochchi Tuskers Kerala), गुजरात लायंस (Gujarat Lions) और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (Rising Pune Super Giants) कुछ सीजन तक शामिल रहे हैं और फिर किन्हीं कारणों से निपट गए। फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल में नियमित रूप से खेलने वाली कुल 8 टीमें हैं। अब इन रेगुलर 8 टीमों के साथ 2 नई टीमें, लखनऊ और अहमदाबाद जुड़ गई हैं।

    ये हो सकते हैं लखनऊ और अहमदाबाद के होम ग्राउंड

    लखनऊ (Lucknow) भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी है। इस राज्य की  जनसंख्या 19 करोड़ से ज्यादा है। इसलिए यहां क्रिकेट का बहुत भारी संख्या में फैन बेस (Cricket Fans) है। लखनऊ में ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम’ (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium, Lucknow) भी है, जिसका उद्घाटन 2017 में किया गया था। इसकी बैठक क्षमता लगभग 50,000 दर्शकों की है। माना जा रहा है कि यहां का मैदान लखनऊ फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड हो सकता है।

    दूसरी तरफ, अहमदाबाद फ्रेंचाइजी भारत के पांचवें सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से जुड़ा है। गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ‘Narendra Modi Cricket Stadium, Ahmedabad’ यहीं है। इस  स्टेडियम की बैठक क्षमता 1 लाख 32 हजार है। माना जा रहा है कि, यह मैदान अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड हो सकता है।