File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 का सीजन 26 मार्च से 29 मई तक होगा।  ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले महाराष्ट्र के 4 मैदानों में खेले जाएंगे, जिसमें से एक है मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम का मैदान। इस स्टेडियम के मैदान की पिच रिपोर्ट, इस पिच का इतिहास और IPL में इस पिच पर बने कुछ रिकार्ड्स पर आइए निगाह डालें।

    इन 4 चार स्टेडियम में खेले जाएंगे IPL 2022 के कई मैच

    1. मुंबई: Wankhede Stadium: कुल 20 मैच खेले जाएंगे।

    2. मुंबई: Brabourne Stadium (CCI): कुल 15 मैच खेले जाएंगे।

    3. Navi Mumbai: DY Patil Stadium: कुल 20 मैच खेले जाएंगे।

    4. पुणे: MCA International Stadium: कुल 15 मैच खेले जाएंगे।

    Wankhede Stadium में इंटरनेशनल T20 मुकाबलों का रिकॉर्ड

    वानखेड़े स्टेडियम का इतिहास बताता है कि, आज तक इस मैदान में कुल 7 T20I मैच खेले गए हैं। जिसमें से 2 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 5 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

    * वानखेडे स्टेडियम में खेले गए कुल T20I मैच:  7

    * पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 2

    * लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीते: 5 बार

    * पहली पारी में कुल रनों का एवरेज: 194

    * दूसरी पारी में कुल रनों का एवरेज: 182

    * सर्वाधिक स्कोर: 240/3 (WI vs IND भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ बनाए)

    * सबसे कम स्कोर: 172/10 (अफगानिस्तान ने बनाए थे साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे AFG vs SA T20I Wankhede Stadium)

    * सबसे ज्यादा लक्ष्य, जिसे टीम ने पाया: 230/8: 19.4 (इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया ENG vs SA T20I Wankhede Stadium)

    * सबसे कम स्कोर, जिस लक्ष्य का टीम ने बचाव किया: 209/5 (दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ बचाव किया AFG vs SA T20I Wankhede Stadium)।

    IPL में वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड

    IPL में वानखेड़े स्टेडियम अब तक की सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) का होम ग्राउंड है। IPL इतिहास की बात की जाए तो IPL 2022 से पहले खेले गए मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru RCB) ने इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। RCB ने 1 विकेट पर 235 रन बनाए थे। यह मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ  था। आई जानें कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड: 

    * IPL में वानखेड़े स्टेडियम पर किसी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा स्कोर: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 1733 रन।

    * सबसे ज्यादा विकेट: लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) 68 विकेट।

    * वानखेड़े पर सर्वाधिक रन बनाने वाली टीम: 235/1 (MI vs RCB)। RCB ने बनाया था 235 रन।

    * वानखेडे पर सबसे कम IPL स्कोर: 67 रन ऑल आउट। (KKR ने बनाया था MI के खिलाफ)।

    * एक मैच में सर्वाधिक निजी स्कोर: 135 एबी डिविलियर्स (AB de Villiers)।

    * बेस्ट बोलिंग: हरभजन सिंह (5/18)।

    वानखेडे स्टेडियम पिच की रिपोर्ट

    वानखेडे स्टेडियम की पिच बैटर्स के लिए बढ़िया है। इस मैदान पर IPL का औसत स्कोर 180 रन है। हालांकि, इस मैदान पर दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना भी बढ़िया रहा है।  शार्ट बॉउंड्री और तेज आउटफील्ड बैटर्स को फायदा पहुंचाएगी। यहां होने वाले मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने मिल सकते हैं।  शुरुआत अच्छी रही, तो यहां 200 रन का लक्ष्य भी बड़ी बात नहीं होगी।

    ग्रुप स्टेज में खेले जाएंगे IPL 2022 के कुल 20 मुकाबले

    वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2022 के ग्रुप स्टेज के कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला IPL 2022 का इनौग्रल मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स (KKR vs CSK 2022) के बीच खेला जाएगा।

    IPL 2022 के Wankhede Stadium में खेले जाने वाले सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले

    1. CSK vs KKR: 26 March

    2: GT vs LSG: 28 March

    3. KKR vs PBKS: 1 April

    4. RR vs RCB: 5 April

    5. RR vs LSG: 10 April

    6. DC vs RCB: 16 April

    7. LSG vs MI: 24 April

    8. PBKS vs CSK: 25 April

    9. GT vs SRH: 27 April

    10. DC vs KKR: 28 April

    11. DC vs LSG: 1 May

    12. KKR vs RR: 2 May

    13. PBKS vs RR: 7 May

    14. SRH vs RCB: 8 May

    15: CSK vs MI: 12 May

    16. CSK vs GT: 15 May

    17. MI vs SRH: 17 May

    18. RCB vs GT: 19 May

    19. MI vs DC: 21 May

    20. SRH vs PBKS: 22 May