
नई दिल्ली: विश्व कप (World Cup 2023) में भारतीय टीम (Team India) अपना जलवा दिखा रही है। अब तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी बेहतरीन चल रहा है। टीम ने अब तक सात मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में टीम इंडिया को इस विश्व कप ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच एयरपोर्ट पर एक फैन ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से पूछा कि क्या वर्ल्ड कप हमारा है? उसका जवाब कप्तान ने बेहद शानदार तरीके से दिया।
दरअसल, एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब अंदर जा रहे थे, तभी उनके एक फैंस ने उनसे पूछा कि क्या वर्ल्ड कप हमारा है? इसके जवाब में रोहित शर्मा ने कहा ‘अभी समय है।’ हालांकि जिस तरह से टीम इंडिया खेल रही है, उसे देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है कि भारत इस विश्व कप में चैंपियन जरूर बनेगा। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Question: World Cup is our, no?
Rohit said "Still time is left" 👀pic.twitter.com/6mqfxqSk77
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 3, 2023
जानकारी के लिए बता दें कि, टीम इंडिया ने बीते गुरुवार को श्रीलंका को 302 रन से करारी शिकस्त दी थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने लगातार इस टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत दर्ज कर ली है। वहीं पॉइंट्स टेबल में भी भारत पहले ही स्थान पर 14 अंक के साथ बैठी हुई है। साथ ही श्रीलंका को मात देने के बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है। टीम इंडिया का आगामी मैच 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है।