icc-womens-world-cup-2022-new-baby-celebration-by-west-indies-afy-fletcher

इस महिला वर्ल्ड कप में अलग-अलग देशों की कई महिलाएं खेल रही है।

    Loading

    नई दिल्ली, आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) न्यूजीलैंड (New Zealand) में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का 17वां मैच वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (West Indies vs Bangladesh) के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

    इस महिला वर्ल्ड कप में अलग-अलग देशों की कई महिलाएं खेल रही है। कुछ महिला खिलाड़ी तो हाल ही में मां बनी हैं। पाकिस्तान की कप्तान बिसमाह महरूफ ने हाल ही में शानदार पारी खेलने के बाद बेबी सेलिब्रेशन (Baby Celebration) किया था। लेकिन इस बार वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर ने एकदम अलग तरीके से बेबी सेलिब्रेशन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    आईसीसी (ICC) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एफी फ्लेचर (Afy Fletcher) बांग्लादेश की बल्लेबाज की विकेट लेती है। विकेट लेने के बाद एफी ने हाथ से इशारे में फोन मिलाया और वीडियो कॉल की तरह हाथ को देखकर Hi Baby! कहा। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ICC (@icc)

    बता दें कि, एफी फ्लेचर (Afy Fletcher) का सात महीने का बेटा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। कमाल की बात यह है कि एफी ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। एफी फ्लेचर (Afy Fletcher) ने बांग्लादेश की फरगना हक,रुमाना अहमद और रितु मोनी को आउट किया।

    इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों को एफी का यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि, यह मैच वेस्टइंडीज ने 4 रनों से जीत लिया है।