ICC Women’s World Cup 2022 women-odi-world-cup-deandra-dottin-flies-to-send-lauren-winfield-hill-back-to-pavilion

वेस्टइंडीज (West Indies) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

    Loading

    नई दिल्ली, न्यूजीलैंड में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup) शुरू है। आज वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (West Indies vs England) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान फैंस को शानदार कैच देखने को मिला। दरअसल, वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डिएंड्रा डोटिन (Deandra Dottin) ने शानदार कैच लपका, जिसे देख लोग हैरान रह गए है।

    वेस्टइंडीज (West Indies) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाज करने आई इंग्लैंड (England) की टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। इंग्लैंड के खिलाफ नौवां ओवर करने वेस्टइंडीज की शामिलिया कॉनेल आई थी। उस समय स्ट्राइक पर इंग्लैंड की बल्लेबाज विनफील्ड हिल थीं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ICC (@icc)

    ओवर की पहली बॉल पर हिल ने कट करते हुए पॉइंट की ओर शॉट खेला। वहीं, डॉटिन फील्डिंग कर रही थीं। उन्होंने डाइव करते हुए एक हाथ से हवा में शानदार कैच पकड़ा। डॉटिन को कैच पकड़ते देख सभी लोग हैरान रह गए थे। उन्होंने फुर्ती से हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़ा। बता दें कि, आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में डॉटिन ने पिछले मैच में अपनी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दिलाई थी।