indian premier league 2022 stage-set-for-a-vigorous-comeback-at-home-with-10-teams-of-ipl
File Photo

    Loading

    IPL GC ने कुछ दिन पहले ही RuPay और Swiggy Instamart के साथ IPL के सेंट्रल स्पॉन्सर्स के तौर पर नए कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। गौरतलब है कि BCCI ने पहली बार IPL के लिए सभी 9 स्पॉन्सर स्लॉट भरे हैं। 

    BCCI के सेक्रेटरी जय शाह के मुताबिक, यह स्पष्ट तौर पर एक ब्रांड के रूप में IPL का वैल्यू बताता है। हम इन नए स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट्स से पूरी तरह खुश हैं। इस साल हमने अब तक का सबसे ज्यादा स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू हासिल किया है। पहली बार किसी एक सीजन से IPL को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की आमदनी होगी।

    खबरों के मुताबिक, RuPay और Swiggy के साथ हुआ कॉन्ट्रैक्ट सालाना 48-50 करोड़ रुपए के करीब है। BCCI को दूसरा लाभ टाइटल स्पॉन्सरशिप डील IPL Title Sponsorship) से मिल रहा है। यूं तो TATA GROUP  335 करोड़ रुपए भुगतान कर रहा है, जो पिछले स्पॉन्सर VIVO से कम है। इसके बावजूद BCCI को 30-40% ज्यादा आमदनी होगी।

    • VIVO डील: 440 करोड़ प्रति सीजन
    • TATA Motors: प्रति सीजन 335 करोड़ रुपए
    • प्रति सीजन घाटा: 105 करोड़ रुपए
    • 2 IPL सीजन में कुल घाटा 210 करोड़ रुपए

    खबरों के अनुसार, डील को इस तरह ट्रांसफर किया गया है कि घाटे का मामला VIVO पर आएगा। BCCI को न सिर्फ़ VIVO से कॉन्ट्रैक्ट की रकम मिलेगी, बल्कि IPL 2022 और IPL 2023 के मैचों की संख्या में बढ़ोत्तरी का PRO-RATA भुगतान भी मिलेगा। VIVO ने आगामी 2 IPL सीज़न के दौरान मैचों की संख्या बढ़ने से IPL 2022 के लिए 484 करोड़ रुपए और IPL 2023 के लिए 512 करोड़ रुपए का भुगतान करने पर सहमति जताई थी।

    गौरतब है कि, VIVO को अगले 2 IPL सीज़न में BCCI को 996 करोड़ रुपए का भुगतान करना था। अब TATA GROUP की तरफ से इसी अवधि के लिए सिर्फ़ 670 करोड़ रुपये रखने के साथ घाटे को VIVO द्वारा वहन किया जाएगा। यही नहीं, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट से समझा जा रहा है कि , वीवो BCCI को ‘ट्रांसफर फीस’ का भुगतान भी करेगा, जैसा उस दरम्यान हुआ था, जब OPPO ने BYJU’s को अपने राइट्स ट्रांसफर किए थे। यह सब Title Sponsorship Slots से बीसीसीआई के लिए 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा।

    BCCI के लिए IPL Sponsorship Revenue 1000 करोड़ रुपए तक बढ़ा

    • BCCI ने पहली बार सभी 6 IPL ऑफिशल पार्टनर स्लॉट भरे हैं।
    • Swiggy Instamart और RuPay नए एक्स्ट्रा कॉन्ट्रैक्ट हैं। दोनों स्पॉन्सर्स 48-50 करोड़ रुपए के करीब देंगे।
    • BCCI Title Sponsorship स्लॉट BCCI के खजाने में 550-600 करोड़ रुपए की आमदनी होगी।
    • PAYTM ऑफिशल पार्टनर के तौर पर जुड़ा हुआ है। और, CEAT स्ट्रैटेजिक टाइमआउट पार्टनर के तौर पर है।

    – विनय कुमार