आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में 17 भारतीय खिलाड़ियों की बेस प्राइस है 2 करोड़ रुपए, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Loading

    -विनय कुमार

     IPL Mega Auction-2022 में इन 17 भारतीय खिलाड़ियों की बेस प्राइस है सबसे ज़्यादा, इन सभी पर 2 करोड़ रुपए से कम की बोली नहीं लगेगी इसी महीने की 12 और 13 तारीख को बेंगलुरू में IPL 2022 के लिए मेगा नीलामी होने जा रही है। इस नीलामी में शामिल होने वाले 590 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें से 17 ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स हैं जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये है। इस सूची में श्रेयस अय्यर (Shreyar Iyer), शिखर धवन (Shikhar Dhawan), सुरेश रैना (Suresh Raina) जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं।

    गौरतलब है कि नीलामी की प्रक्रिया 2 दिन तक बेंगलुरु में होगी। जिसे लेकर आईपीएल के सभी 10 फ्रैंचाइजी टीम मैनेजमेंट को शर्त और नियमों की जानकारी बता दी गई है।

    इस नीलामी में 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइस से ऑक्शन में उतरने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 48 खिलाड़ी है। जिसमें से 17 भारतीय खिलाड़ी और 31 विदेशी क्रिकेटर्स शामिल हैं। IPL Mega Auction-2022 में कुल 590 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें से 228 कैप्ड ,(Capped Players) और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स (Uncapped cricketers) होंगे। 590 खिलाड़ियों में से 370 इंडियन और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। 

    2 करोड़ रुपए की बेस प्राइस वाले 17 भारतीय खिलाड़ी

    1. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)
    2. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
    3. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)
    4. मोहम्मद शमी (Mohammad Shami)
    5. देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal)
    6. सुरेश रैना (Suresh Raina)
    7. रॉबिन उथप्पा (Robin Utappa)
    8. क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) 
    9. हर्षल पटेल (Harshal Patel)
    10. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)
    11. ईशान किशन (Ishan Kishan)
    12. अम्बाती रायुडू (Ambati Rayudu)
    13. दीपक चाहर (Deepak Chahar)
    14. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
    15. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)
    16. उमेश यादव (Umesh Yadav)
    17. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

    IPL Auction का सीधा प्रसारण

    IPL 2022 Mega Auction की लाइव प्रक्रिया ‘Star Sports’ पर देखा जा सकेगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Disney Plus-Hotstar ऐप पर देख सकते हैं।खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर 12 (भारतीय समयनुसार) बजे से आरंभ होगी।