आज LSG vs CSK मुकाबले में इन 5 बल्लेबाज़ों पर रहेगी सबकी निगाहें, आइए जानें

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 के ताज़ा सीजन में पहला मैच हारने वाली दोनों टीमें LSG और CSK आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगी। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए जान झोंक देंगे। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के एल राहुल (KL Rahul) और चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अपने स्क्वॉड के साथ ताल ठोकने मैदान में उतरेंगे। आइए नज़र डालें उन 5 खिलाडियों पर जिनपर आज रहेंगी सबकी निगाहें।

    के एल राहुल (KL Rahul)

    IPL 2022 Mega Auction से पहले LSG ने उन्हें 17 करोड़ रुपए में लिया और अपनी टीम का कप्तान बना दिया।हालांकि, LSG के कप्तान इस ताज़ा के अपने पहले मुकाबले में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। लेकिन, पिछले सीज़न की बात की जाए तो IPL 2021 में कुल खेले 13 मैचों में उन्होंने 626 रन बनाए थे। ज़ाहिर है, इस ताज़ा सीजन में भी LSG को अपने कप्तान से कप्तानी पारियों की उम्मीद होगी।उनके चाहने वाले लाखों प्रशंसक भी उम्मीद कर रहे होंगे, कि जैसा प्रदर्शन उन्होंने PBKS की तरफ से बीते दो सीज़न में किए थे, अबकी बार LSG के लिए करें।

    रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने IPL 2022 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को थमा दी। MSD के इस फैसले का असर CSK के इस सीज़न के पहले मैच में भी देखने को मिला। रवींद्र जडेजा की बैटिंग में कप्तानी का असर नजर आया। उन्होंने धीमी बल्लेबाज़ी की। बतौर कप्तान रवींद्र जडेजा इस सीजन की पहली जीत के लिए आज मैदान में उतरेंगे। और, सभी की नजर मैदान पर लिए जाने वाले उनके फैसलों पर रहेगी।

    मोईन अली (Moeen Ali)

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस बेहतरीन आल-राउंडर की वापसी पर भी सबकी नजर रहेगी। वीजा विवाद के कारण मोईन अली (Moeen Ali) इस ताज़ा सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन, अब उनकी वापसी CSK के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja Captain) के लिए राहत की खबर है। आपको याद दिला दें कि IPL 3021 में मोईन ने 357 रन बनाए थे और 6 विकेट भी हासिल किया था।

    आयुष बदोनी (Ayush Badoni)

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को इस ताज़ा सीजन के पहले मैच में एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी की अहम भूमिका थी। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ आयुष ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसके बाद LSG के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul Captai) ने उन्हें अपना ‘बेबी एबी’ (Baby AB Ayush Badoni) तक कहा था। उनके इस प्रदर्शन के बाद LSG के फैंस को आज ऐसे ही बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

    क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock)

    साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने IPL में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI Quinton de Kock) के लिए खेल चुके क्विंटन डि कॉक को IPL Mega Auction-2022 में लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) ने खरीद लिया। IPL 2022 के इस ताज़ा सीजन के पहले मैच में क्विंटन डी कॉक का बल्ला ठंडा नज़र आया। आज उनके बल्ले की गरमाहट देखने को लेकर सबको उम्मीद रहेगी।