नई दिल्ली: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। जहां आज यानी 17 जुलाई को टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबला (IND vs ENG 3rd ODI) खेलेगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Virat Kohli Dance Video) हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।
वैसे तो अक्सर विराट को क्रिकेट मैदान पर जोशीले मूड में ही देखा जाता है। वह अक्सर अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका ढूंढते हैं। कुछ इसी तरह का यह वायरल वीडियो भी है। जिसमें कोहली शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
Virat Kohli is a mood on the ground. pic.twitter.com/FSEmSxUOHQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 17, 2022
courtesy: Mufaddal Vohra
गौरतलब है कि, विराट कोहली का बल्ला पिछले कई सालों से खामोश है। वह बहुत समय से ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है। हालांकि, कुछ दिग्गज उनका सपोर्ट करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। लेकिन, वह ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में की अंज़र विराट कोहली पर होगी। जो, शायद प्लेइंग XI का हिस्सा हो सकते हैं।
बता दें कि, विराट कोहली (Virat Kohli) का साल 2019 के बाद से ग्राफ नीचे की ओर गिरता जा रहा है। साल 2020 से लेकर अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वह फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने पिछले ढाई सालों से एक भी शतक किसी भी फॉर्मेट में नहीं जड़ा है। जिसकी वजह से उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ रही है।