नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd T20) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। जहां ईशान किशन और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बतौर सलामी बल्लेबाज बनकर मैदान पर आए थे। लेकिन, इस मैच में भी पंत फ्लॉप दिखे। जबकि, भारत की प्लेइंग इलेवन देखकर फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
दरअसल टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारत के बॉलिंग अटैक और टीम की सिलेक्शन पर काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, टीम में संजू सैमसन को जगह न देना फैंस को काफी निराश कर रहा है। एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू को टीम में शामिल नहीं किया गया।
Two cricket player missing in this list
Sanju Samson and Umran Malik #NZvIND pic.twitter.com/hKTuW6Ib4U— I love my 🇮🇳 india (@syedimran_ind) November 20, 2022
संजू सैमसन को प्लेइंग-XI में शामिल नहीं करने से फैंस काफी भड़क गए हैं। फैंस ने ट्विटर के ज़रिए अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है. इससे पहले भी संजू को टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में भी न चुने जाने पर फैंस काफी निराश थे। वहीं, अब कप्तान हार्दिक पांड्या के इस फैसले से तो फैंस काफी नाखुश हैं।
No Sanju Samson No Umran Malik
Clearly India didn't learn anything from world cup debacle. This management crossed all the llimits of discrimination against Sanju Samson. This is it. I'm not gonna watch any India match until they pick Sanju #INDvsNZ
Sanju, they don't deserve U pic.twitter.com/lbP5l2uVZW
— BRUTU (@Brutu24) November 20, 2022
It's not Sanju Samson lost its India's lost
He is Gem but Bcci can't afford this gem #SanjuSamson
#NZvIND pic.twitter.com/q8nU4mwsTU— AVI.29 🇮🇳 (@CricketLover015) November 20, 2022
It's not his lose
It's your lose
U have not learnt anything from WC defeat #justiceforsanju Sanju Samson, Umran Malik pic.twitter.com/FvqvuxC1Kf— Ekansh Rai (@EkanshRai9) November 20, 2022
इतना ही नहीं, टीम ने उमरान मलिक (Umran Malik) को भी शामिल न करने से फैंस काफी दुखी हैं। जिसके बाद वह अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।
No Sanju Samson No Umran Malik
Clearly India didn't learn anything from world cup debacle. This management crossed all the llimits of discrimination against Sanju Samson. This is it. I'm not gonna watch any India match until they pick Sanju #INDvsNZ#UmranMalik#SanjuSamson
— Ankit Pachauri (@Ankitpachauri69) November 20, 2022
We had a Umran Malik who can bowl rapid but we backed Bhuvneshwar Kumar and he can be anything but rapid… This World Cup has exposed many players of Indian Team… B Kumar, Axar, Karthik, Kl Rahul, Ashwin.
*Like if you want a complete overhaul of Indian Cricket team.#INDvENG pic.twitter.com/j9SIKfjfMP
— Passionate Fan (@Cricupdatesfast) November 10, 2022
दोनों टीमों की Playing-XI
भारत: इशान किशन, ऋषभ पंत (wk), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (c), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।