पहले दिन का खेल खत्म; मयंक अग्रवाल का शतक, भारत ने बनाए चार विकेट पर 221 रन

    Loading

    मुंबई: भारत हुए न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल ख़त्म हो गया है। भारत ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाबाद शतक की बदौलत शुक्रवार को स्टंप तक चार विकेट पर 221 रन बना लिए ।  

     बता दें कि भारत ने अपने तीन विकेट 80 रन पर गंवा दिए थे। लेकिन मयंक अग्रवाल एक छोर से डेट हुए पारी को संभाल कर रखा। उनके शतक ने टीम को आज का खेल ख़त्म होने तक 200 के पार पहुंचाया। वह 120 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उनके साथ दूसरे छोर पर रिद्धिमान साहा 25 रन बनाकर डटे हैं।  

    एजाज पटेल ने झटके चारों विकेट

    न्यूजीलैंड के लिए मुंबई में जन्में स्पिनर एजाज पटेल ने दिन के चारों विकेट झटके। उन्होंने शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट  कोहली श्रेयस अय्यर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

    बता दें कि भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने जोरदार शुरुआत की थी।  दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन बनाए। लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने गिल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। गिल ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। उसके बाद चाय तक भारत को दो और झटके लगे। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली को एजाज ने शून्य पर आउट कर दिया। उसके बाद मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और मयंक ने पारी को संभाला।

    इन दोनों ने टीम को डेढ़ सौ रन तक पहुंचाया। इस बीच मयंक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन एजाज ने फिर से गेंदबाजी कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने श्रेयस (18) को आउट किया। इसके बाद मयंक ने रिद्धिमान साहा के साथ स्कोर बढ़ाया। मयंक ने दिन के आखिरी सत्र में अपना शतक पूरा किया।

    पहले दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 221 रन 

    मयंक-साहा की अर्धशतकीय साझेदारी से टीम को 200 रन का स्कोर बनाने में मदद मिली। पहले दिन की समाप्ति पर भारत ने 70 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाए। मयंक 120 रन बनाकर 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद हैं जबकि रिद्धिमान साहा 25 रन बनाकर नाबाद हैं।