IND vs SL: Virat Kohli's innings against Sri Lanka, equals Sachin Tendulkar's record, breaks 'this' big record
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे एकदिवसीय मैच में शानदार शतक लगाया। इसके साथ कोहली ने अपने ODI करियर का 45वां शतक लगाया। इस शतक के साथ किंग कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विराट कोहली का उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 73वां शतक लगाया है।

    विराट कोहली ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ यह वनडे में नौ शतक लगाए है। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। बतादेंकि, सचिन तेंदुलकर ने श्री लंका के खिलाफ आठ शतक लगाए है। 

    घरेलू मैदान पर सचिन की बराबरी

    इसके अलावा विराट ने सचिन के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने आज घरेलू मैदान पर 20 वां वनडे शतक लगाया है। सचिन तेंदुलकर ने  अपने 49 में से 20 शतक घरेलु मैदान में लगाए थे। वहीं, मास्टर ब्लास्टर ने 29 बार विदेशी मैदान पर शतकीय पारी खेली थी। वहीं, बात करें कोहली की तो उन्होंने अब तक विदेशी मैदानों पर 25 शतक लगाए हैं।

    आलोचना का दिया जवाब 

    विराट कोहली को 2019 के बाद काफी लंबे समय से शतक की तलाश थी। कोहली का बल्ला 2019 के अंत से 2022 के मध्य तक खामोश रहा था।इस दौरान उनके करियर को लेकर भी काफी आलोचनाएं हो रही थी। लेकिन उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर उन्हें इस सूखे को खत्म किया। उसके बाद टी20 विश्व कप में उनका बल्ला जमकर बोला। 2019 के बाद 2022  में उन्होंने वनडे मैचों में लगातार दो शतक लगाए है। इससे पहले उन्होंने 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 113 रन बनाए थे।