Rohit Sharma
File Photo

    Loading

    कोलकाता: टी20 सीरीज (T20I Series) का आज यानी रविवार को भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 3rd) के बीच आखिरी मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला कई मायनों में शानदार साबित होने वाला है। तीसरा टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में होगा। इस सीरीज को भारत ने अपने कब्जे में कर लिया है। इस समय भारत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त से आगे चल रहा था। ऐसे में आज टीम इंडिया (Team India) का इरादा वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ़ करने का होगा। इसके अलावा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास भी इस मैच में रिकॉर्ड बनाने का मौका है। 

    तीसरे टी20 मुकाबले में फैंस की नजरें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर होंगी। रोहित मुकाबले के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। अगर हिटमैन इस मुकाबले में 44 रन बना लेते हैं, तो‌ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे ऊपर के पायदान पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली विराजमान है, जबकि पहले पायदान पर मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है।    

    टॉप पर मार्टिन गुप्टिल  

    अभी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल के नाम है। उन्होंने अब तक 112 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 32।66 की औसत से 3299 रन बनाए हैं। इस दौरान गुप्टिल के बल्ले से दो शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।

    दूसरे नंबर पर विराट कोहली  

    इस लिस्ट में दूसरा नंबर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आते हैं। कोहली ने अब तक 97 मुकाबलों में 51।50 की एवरेज से 3296 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीस अर्धशतक जड़े हैं। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में नहीं भाग लेंगे। अन्यथा उनके पास गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका था। 

    तीसरे पायदान पर रोहित शर्मा 

    लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा ने हैं। उन्होंने अब तक 121 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने 33।22 की औसत से 3256 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और‌ दो अर्धशतक निकले हैं। ऐसे में आज उनके पास मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है।   

    टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन: 

    • मार्टिन गुप्टिल- 112 मैच, 3299 रन 
    • विराट कोहली- 97 मैच, 3296 रन 
    • रोहित शर्मा- 121 मैच, 3256 रन 

    होंगे कई बदलाव 

    वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में कई बदलाव होने की संभावना है। इस मैच में विराट कोहली और ऋषभ पंत नज़र नहीं आएंगे। वहीं टी20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मैच बेंच स्ट्रेंथ को आजमाएगी। इस मुकाबले में आवेश खान को भी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।