जेमिमा रोड्रिग्स ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इस मामले में दूसरे स्थान पर हुईं विराजमान

    Loading

    नई दिल्ली: महिला टी20 एशिया कप 2022 (Women’s T20 Asia Cup 2022) का आगाज आज से हो चुका है। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच श्रीलंका (INDW vs SLW) के साथ चल रहा है। जहां, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा है। इस दौरान भारत की जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने शानदार बल्लेबाजी की। भारत की पारी के दौरान उन्होंने अर्धशतक बनाकर एक बड़े मुकाम पर पहुंच गई हैं। 

    दरअसल, जेमिमा महिला एशिया कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब दूसरे स्थान पर विराजमान हो गई हैं। जेमिमा ने भारतीय महिला टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने 53 गेंदों में 76 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जड़ा। वे महिला एशिया कप में की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 

    इस लिस्ट में फ़िलहाल भारत की पूरब कप्तान मिताली राज टॉप पर हैं। मिताली ने एक पारी में नाबाद 97 रन बनाए थे। उन्होंने 2018 में मलेशिया के खिलाफ यह स्कोर बनाया था। जबकि अब दूसरे स्थान पर जेमिमा आ गई हैं। जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर मिताली ही हैं, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में नाबाद 73 रन बनाए थे। 

    महिला टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर-

    • 97* – मिताली राज बनाम मलेशिया, 2018
    • 76 – जेमिमा रोड्रिग्स बनाम श्रीलंका, 2022 
    • 73* – मिताली राज बनाम पाक, 2016
    • 62 – मिताली राज बनाम श्रीलंका, 2016
    • 62 – बिस्माह मारूफ बनाम मलेशिया, 2018

    गौरतलब है कि, महिला एशिया कप के अपने पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 150 रन बनाए। इस दौरान जेमिमा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली है। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए।