india-tour-of-new-zealand-2022-full-schedule-immediately-after-t20-world-cup-2022-ind-vs-nz-3t20i-and-3odi-matches-revealed

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टीम (Team India) फ़िलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। भारतीय टीम का साल 2022 में शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) खेला जाने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम कई देशों का दौरा करने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड (New Zealand) का दौरा करने वाली है। 

    हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट (New Zealand Cricket) ने अपने घरेलू शेड्यूल का ऐलान किया है। इसमें भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का भी जिक्र किया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 30 नवंबर के दौरान तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। 

    भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल इस प्रकार है

    टी20 सीरीज

    • पहला टी20 – 18 नवंबर
    • दूसरा टी20 – 20 नवंबर
    • तीसरा टी20 – 22 नवंबर

    वनडे सीरीज

    • पहला वनडे – 25 नवंबर
    • दूसरा वनडे – 27 नवंबर
    • तीसरा वनडे – 30 नवंबर

    बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड ने अपना प्लान बना लिया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय सीरीज का भी आयोजन करने का फैसला किया है। इस सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी, वहीं फाइनल मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।