
नयी दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच बुधवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। यह मैच भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफानी शॉट्स लगाए। उनके शॉट देख दर्शक हैरान रह गए। वहीं, सूर्यकुमार ने इस पूरे साला ऐसा ही कमाल किया है। सूर्यकुमार एक साल में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। खास बात यह है कि, इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को पीछे छोड़ दिया है।
भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 45 छक्के जड़ दिए हैं। वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पिछले साल 42 छक्के जड़े थे। वहीं, साल 2021 में ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 41 छक्के जड़े थे। सूर्यकुमार यादव ने इस साल 21 मैच खेले हैं।
एक साल में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
- सूर्यकुमार यादव (2022)*- 45
- मोहम्मद रिजवान (2021) – 42
- मार्टिन गप्टिल (2021) – 41
- एविन लुईस (2021) – 37