india-women-vs-new-zealand-women-pooja-vastrakar-direct-throw-to-send-suzie-bates-back-to-pavilion

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने पारी का आगाज किया।

    Loading

    नई दिल्ली, न्यूजीलैंड (New Zealand) में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) शुरू है। वहीं, भारत आज अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ खेल रहा है। आज के मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने पारी का आगाज किया। हालांकि, मैच के तीसरे ओवर में सूजी बेट्स (Suzie Bates) को पवेलियन लौटना पड़ा। 

    दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी का तीसरा ओवर झूलन गोस्वामी डाल रही थीं। उनकी पहली बॉल पर रन लेने के चक्कर में सूजी बेट्स पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) की फुर्ती का शिकार बन गई। झूलन गोस्वामी की बॉल पर सोफी डिवाइन ने हल्के हाथों ऑफ साइड एरिया में शॉट खेला। डिवाइन को उम्मीद थी कि एक रन ले सकते है। इसलिए उनके कॉल पर सूजी बेट्स भी भाग पड़ीं। लेकिन, पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar)की कमाल की फुर्ती के आगे वह कुछ नहीं कर पाई। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ICC (@icc)

    पूजा ने फुर्ती से गेंद उठाई और विकेट पर सटीक डायरेक्ट हिट कर सूजी बेट्स को पवेलियन भेज दिया। सूजी बेट्स ने सिर्फ 5 रन बनाए। इतना ही न्यूजीलैंड की ओपनर खिलाड़ी सोफी डिवाइन का विकेट भी पूजा ने लिया। सोफी डिवाइन 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुईं।