Indian cricketer Umesh Yadav's father passed away in Nagpur

    Loading

    नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता तिलक यादव (Umesh Yadav Father Death) का बुधवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उमेश के पिता पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था।  तिलक यादव की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें उनके घर मिलन चौक खापरखेड़ा लाया गया था।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उमेश यादव (Umesh Yadav) के पिता तिलक यादव वलनी  कोयला खदान के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उन्हें पहलवानी (कुश्ती) का शौक था। तिलक यादव उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले के पोखरभिंडा गांव से नौकरी की तलाश में नागपुर आए थे।

    वेस्टर्न कोलफील्ड्स में काम करने वाले तिलक यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। तिलक को तीन बच्चे है, दो बेटियां और एक बेटा उमेश यादव। वह कोयले की खदान में नौकरी लगने के बाद नागपुर के पास खापरखेड़ी आ गए और रहने लगे। 

    तिलक यादव (Umesh Yadav) चाहते थे कि उमेश पुलिस बल में शामिल हों। अपने पिता की इच्छा के अनुसार, उमेश यादव ने सेना और पुलिस में भर्ती होने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हुआ। टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने वाले उमेश को रणजी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में डेब्यू भी किया। वह विदर्भ के लिए टेस्ट खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने।