indian-cricketer-vinay-kumar-wife-richa-singh-pregnant-mumbai-indians-share-photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज विनय कुमार  (Vinay Kumar) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

    विनय कुमार (Vinay Kumar) काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। विनय कुमार 2020 के बाद से ही घरेलू मैचों से भी दूर हैं। विनय अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन साल 2013 के बाद से वह भारतीय टीम हिस्सा नहीं बन सके हैं।

    हाल ही में मुंबई इंडियंस (MI) ने ट्वीट करते हुए विनय कुमार की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विनय के साथ उनकी पत्नी रिचा सिंह भी नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि, रिचा प्रेग्नेंट हैं और वे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इसके लिए दोनों को बधाई भी दी। बता दें कि, विनय की पत्नी रिचा बेंगलुरु में स्थित इंटेग्रिटी स्पोर्ट्स कंपनी की डायरेक्टर हैं।

    विनय कुमार के करियर की बात करें तो, वह भारतीय टीम के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके हैं। विनय ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। विनय कुमार (Vinay Kumar) इंडिया के डोमेस्टिक क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं।