India A vs Banglasdesh A
Photo: Twitter

    Loading

    – विनय कुमार

    Bangladesh-A के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन India-A ने (Bangladesh -A vs India-A 2022) पहली पारी के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाया लिए। इस स्कोर के साथ भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 292 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है और क्रीज़ पर 

    तिलक वर्मा (Tilak Varma) 26 और उपेन्द्र यादव (Upendra Yadav) 27 रन पर तीसरे दिन के खेल के लिए बने हुए हैं। भारत की पहली पारी में भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सेंचुरी ठोकी।

    पहले विकेट की बड़ी पार्टनरशिप

    भारत के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और India-A Team के कप्तान अभिमन्यु ईस्वरन (Abhimanyu Iswaran Captain) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 283 रनों की साझेदारी निभाई। यशस्वी जायसवाल ने 145 रन बनाए और अभिमन्यू ईस्वरन ने भी 142 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने बढ़िया बढ़त ले ली है। 

    लेकिन, 283 रन के स्कोर के अगले 100 रनों के भीतर भारत ने कुल 5 विकेट को दिए। यश ढुल (Yash Dhull) ने 20, सरफराज खान 21 और जयंत यादव 10 रन बनाकर चलते बने। 377 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे। यूं कहें कि सलामी बल्लेबाजों की धमाकेदार पार्टनरशिप के बाद मध्यम क्रम की बल्लेबाज़ी पूरी तरह फ्लॉप रही।

    Banglades-A की तरफ से सबसे सफल बोलर तैजुल इस्लाम रहे। तैजुल इस्लाम ने 3 विकेट चटकाए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और जयंत यादव (Jayant Yadav) को चलता किया। खालिद अहमद ने 2 विकेट झटके।