indian premier league ipl-2022-ahmedabad-lucknow-team-draft-mega-auction-players-details

शुक्रवार को दोनों टीमों ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।

    Loading

    नई दिल्ली, नए साल के शुरुआत से ही इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बार आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो नई टीमें हिस्सा लेने वाली है। वहीं, दोनों टीमें अहमदाबाद (Ahmedabad) और लखनऊ (Lucknow) ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले अपने-अपने ड्राफ्ट घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार को दोनों टीमों ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। 

    अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की तरफ से हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), राशिद खान और शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है। अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या को 15 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या अहमदाबाद टीम के कप्तान होंगे। 

    वहीं, लखनऊ ने केएल राहुल (KL Rahul) मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई के नाम का ऐलान कर दिया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने राहुल को 17 करोड़ रुपये दिए हैं। केएल राहुल लखनऊ टीम के कप्तान भी होंगे। इसके साथ ही केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि,फ़िलहाल केएल राहुल साउथ अफ्रीका में वनडे टीम की कमान संभाल रहे है। 

    अहमदाबाद ने अब 38 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। अब अहमदाबाद के पास 52 करोड़ रुपये बचे है। वहीं, लखनऊ की टीम 30।2 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। उसके पास 58 करोड़ रुपये पर्स में बचेंगे।

    मालूम हो कि, संजीव गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में  लखनऊ की टीम को खरीदा था। खास बात यह है कि यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। वहीं, सीवीसी कैपिटल ग्रुप ने 5665 करोड़ रुपये में अहमदाबाद टीम को खरीदा था। 

    किस टीम के पर्स में अब कितने पैसे-

    मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कायरन पोलार्ड (6 करोड़)। कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रु.

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)। कुल खर्च 33 करोड़, पर्स में मौजूद, 57 करोड़ रु.

    अहमदाबाद-हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)।कुल खर्च 37 करोड़, पर्स में मौजूद, 53 करोड़ रु.

    लखनऊ- केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9।2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)।कुल खर्च 30 करोड़, पर्स में मौजूद, 60 करोड़ रु.

    दिल्ली कैपिटल्स- दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7।5 करोड़/ पर्स से 8 करोड़ कटेंगे), एनरिक नोर्किया (6।5 करोड़)- कुल खर्च 39 करोड़, पर्स में मौजूद 42.50 करोड़ रु. 

    चेन्नई सुपर किंग्स : रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रु.

    सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)- कुल खर्च 22 करोड़, पर्स में मौजूद, 68 करोड़ रु.

    कोलकाता नाइट राइडर्स : आंद्रे रसेल (12 करोड़/ पर्स से 16 करोड़ कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), वेंकटेश अय्यर ( 8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद 48 करोड़ रु.

    राजस्थान रायल्स : संजू सैमसन (14 करोड़), जोश बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)- कुल खर्च 28 करोड़, पर्स में मौजूद, 62 करोड़ रु.

    पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (12 करोड़/ पर्स से 14 करोड़ कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)- कुल खर्च 18 करोड़, पर्स में मौजूद, 72 करोड़ रु.