ms dhoni
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    ‘ICC T20 WORLD CUP, 2021’ के लिए टीम इंडिया के मेंटर के मेंटॉर के तौर पर ‘कैप्टेन कूल’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की नियुक्ति ने क्रिकेट की दुनिया में भूचाल मचा दिया है। जहां कई प्रशंसक इस खबर से बेहद खुश और रोमांचित हैं, वहीं कई लोग महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में सटीक भूमिका जानने के लिए उत्साहित हैं। नए तो सभी जानते हैं कि  टीम इंडिया के पास पहले से ही अच्छा खासा सपोर्ट स्टाफ है। तो धोनी की भूमिका क्या होगी ? इस सवाल पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly BCCI President) ने बताया आखिर धोनी का रोल क्या होगा।

    सौरव गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को टीम की और अतिरिक्त मदद के लिए शामिल किया गया है। उन्होंने ने ऑस्ट्रेलिया के ‘प्लान’ का उदाहरण देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) की भूमिका जैसी भूमिका इंग्लैंड में 2019 खेली गई ‘एशेज सीरीज’ के दौरान थी, ठीक यही है। स्टीव वॉ खास तौर पर इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए और उनका टीम के साथ जुड़ना फायदेमंद साबित हुआ। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को भी महेंद्र सिंह धोनी से ऐसे ही योगदान की उम्मीद है। उनका मानना ​​है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट T20I और अनुभव का टीम इंडिया को बड़ी मदद मिलेगी।

    बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ‘The Telegraph’ से अपनी बातचीत में कहा “यह नियुक्ति केवल ‘T20 WORLD CUP, 2021’ में टीम की मदद करने के लिए है। उनका भारत और ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ (Chennai Super Kings CSK) में T20 फॉर्मेट में अच्छा रिकॉर्ड है। बहुत सोच-विचार कर उनकी नियुक्ति की जाएगी। हमने काफी चर्चा की और फिर उन्हें बोर्ड में शामिल करने का निर्णय लिया। हमने 2013 से ‘ICC TROPHY’ नहीं जीती है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव वॉ (Steve Waugh) की ठीक ऐसी ही भूमिका थी। उन्होंने पिछले सीज़न में इंग्लैंड में खेली गई  ‘एशेज सीरीज’ (Ashes Trophy) 2-2 से ड्रॉ किया था। बड़े टूर्नामेंट्स में ऐसे दिग्गजों की टीम में मौजूदगी हमेशा मदद करती है।”

    गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ‘चैंपियंस ट्रॉफी-2013’ (CHAMPIONS TROPHY, 20213) में मिली जीत के बाद एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) की कप्तानी में भारतीय टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में (White Ball Cricket ODI T20) में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसलिए, महेंद्र सिंह धोनी ICC T20 WORLD CUP, 2021 टूर्नामेंट को योगदान देंगे। इसमें कोई दो राय नहीं कि ‘ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, 2021’ में छोटी सी भी कमी भारत की उम्मीदों में पानी फेर सकती है। 

    गौरतलब है कि, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने ‘ICC T20 World Cup’ के पिछले सभी 6 एडिशन में टीम इंडिया की कप्तानी की। धोनी ने 2007 में ICC T20 WORLD CUP के  उद्घाटन एडीशन में भी टीम इंडिया की कप्तानी की थी और इतिहास का पहला T20 वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में, यह देखना रोमांचक होगा कि उनके मेंटॉर (Mentor MS Dhoni Team India) की भूमिका में भारत कैसा प्रदर्शन करता है।