ipl 15 ishan-kishan-said-mumbai-indians-want-to-win-all-remaining-games-and-make-ipl-2022
File Pic

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।

    Loading

    नवी मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार आठ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पांच विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। हालाँकि, अब काफी देर हो गयी है, क्योंकि अब मुंबई आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हो गई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। 

    आईपीएल 2022 में पहली जीत दर्ज के बाद मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने दिल की बात कही है। ईशान ने कहा कि उनकी टीम के लिए  यह कठिन दौर है और इसमें सभी खिलाड़ियों को साथ खड़े रहने की जरूरत है।

    ईशान (Ishan Kishan) ने कहा ,‘‘ हमारे लिए यह आसान समय नहीं है लेकिन हमें एक दूसरे का साथ देना है। अपनी तैयारियों पर फोकस करना है। मुझे खुशी है कि आज हम जीत सके। क्रिकेट में यह सब होता रहता है। आप विकेट गंवाते हैं, रन बनाते हैं लेकिन आज सभी बल्लेबाज फिनिशर की भूमिका निभाने के जज्बे के साथ उतरे थे। उम्मीद है कि आने वाले समय में हम और मैच जीतेंगे।’’

    मैच की बात करें तो, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 158 रन पर रोक दिया और फिर सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 5 विकेट से मैच जीत लिया। सूर्यकुमार को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।