इसी दौरान धोनी का एक वीडियो सामने आया है।
मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीज़न की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इसी दौरान धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने पुराने अंदाज़ में बैटिंग करते हुए दिख रहे हैं।
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) नेट्स पर बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में छक्के लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Mahi way all the way!!! 👀 on #Thala #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 pic.twitter.com/gU1TRD2ZP9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 11, 2021
मालूम हो कि आईपीएल (IPL) का पिछला सीजन सीएसके के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। कोरोना महामारी के चलते आईपीएल का 13 वां सीजन यूएई में खेला गया था। पिछले सीजन में धोनी की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इसलिए इस बार सीएसके के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। सीएसके अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलने वाली है।
Ready ah… vaanga pa… summer coming! Block the #Yellove dates! #WhistlePodu #IPL2021 🦁💛 pic.twitter.com/k8RI1P6Q8o
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 7, 2021