ipl 2021 delhi-capitals-launches-ipl-2021-jersey

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी न्यू जर्सी में नज़र आने वाले हैं।

    Loading

    चेन्नई. आईपीएल के 14 वें सीजन (IPL 2021) की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है। वहीं, सीजन के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने टीम की न्यू जर्सी लॉन्च की है। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी न्यू जर्सी में नज़र आने वाले हैं। इस बार न्यू जर्सी के साथ टीम का अंदाज़ भी बदलने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सह-मालिक JSW-GMR ने टीम की न्यू जर्सी के थोड़े बदलाव किए है। 

    हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के CEO विनोद बिष्ट ने सोशल मीडिया पर टीम की न्यू जर्सी का अनावरण किया। वहीं, उन्होंने फ्रेंचाइजी के कुछ फैंस को भी आमंत्रित किया था। इसके बाद बिष्ट ने उनसे IPL 2021 में टीम से जुड़ी उम्मीदों को लेकर भी चर्चा की। बता दें कि, टीम के खिलाड़ियों से पहले फैंस ने न्यू जर्सी को देखा।

    वहीं, इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन को वीडियो कॉल पर जर्सी लॉन्च के दौरान लाइव देखा गया। दोनों खिलाड़ियों को नई जर्सी काफी पसंद आई। इसके साथ उन्होंने फैंस से भी काफी बात की।

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी टीम जर्सी को लॉन्च करते हुए कहा कि, “इस न्यू जर्सी में ब्लू रंग हमारी स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इसमें मौजूद लाल रंग हमारी एनर्जी, महत्वकांक्षा और आक्रामकता को दिखाता है। जर्सी में ब्लू कलर की गहरी छाप है। इसके अलावा जर्सी पर टाइगर जैसी धारियां हैं, जो इसे लुक में और भी कमाल बनाता है।”

    बता दें कि, आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ 10 अप्रैल को खेलने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी मैच 23 मई को कोलकाता में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा।