मैदान पर दिखी कीरोन पोलार्ड और प्रसिद्ध कृष्णा की तकरार, यूं हुआ माहौल गर्म- Video

    Loading

    दुबई: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच गुरुवार को खेला गया (KKR vs MI) आईपीएल मैच (IPL 2021) बेहद ही रोमांचक रहा। इस मैच में KKR जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस मैच में मैदान पर कुछ ऐसा देखने मिला, जिससे अचानक माहौल गर्म हो गया। बीच खेल KKR और MI के खिलाड़ी आपस में भीड़ गए। यह दोनों खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड (Prasidh Krishna And Kieron Pollard Fight) हैं। 

    मैदान का माहौल हुआ गर्म 

    अक्सर हम देखते हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा काफी शांत रहते हैं। वह काफी शांत स्वभाव के माने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कीरोन पोलार्ड को हमेशा आक्रामक देखा जाता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान 16वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने हल्के हाथों से शॉट खेला और गेंद सीधा प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में जा पहुंची। जिसके बाद कृष्णा ने तुरंत गेंद को कीरोन पोलार्ड की तरफ फेंकने के लिए दौड़े।    

    गुस्से में बौखलाए पोलार्ड 

    प्रसिद्ध कृष्णा को ऐसा करता देखकर पोलार्ड विकेट से हट गए, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ से गेंद छटक गई। फिर प्रसिद्ध कृष्णा पोलार्ड की ओर बढ़ते नज़र आए। प्रसिद्ध कृष्णा को ऐसा करता देखकर पोलार्ड काफी ज्यादा नाराज हो गए और ओवर खत्म होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा से कुछ कहते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    Courtesy: pant shirt fc

    कैसा रहा मैच 

    वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पोलार्ड को काफी ज़्यादा गुस्सा आ गया था, जो उनके चेहरे से साफ़ नज़र आ रहा था। लेकिन, प्रसिद्ध कृष्णा बिना कुछ और ज्यादा रिएक्ट किए वहां से निकल गए। मैच की बात करें तो KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। जिसके जवाब में KKR ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। महज़ 15।1 ओवर में तीन विकेट पर KKR 159 बनाने में कामयाब रही और मैच पर अपना कब्जा कर लिया।