ipl 2021-mumbai-indians-unveil-their-new-jersey-ahead-of-the-ipl-2021

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

    Loading

    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14 वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली हैं। इसी दौरान पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी न्यू जर्सी को लॉन्च कर दिया है।

    हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  ने सोशल मीडिया के माध्यम से नई जर्सी लॉन्च की है। इस नई जर्सी में ब्लू और गोल्डन कलर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में मुंबई इंडियंस  (Mumbai Indians) के फैंस नज़र आ रहे हैं। वहीं, इसमें मुंबई इंडियंस की टीम प्रैक्टिस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘वन टीम, वन फैमिली, वन जर्सी’।  

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास आईपीएल के 14 वें सीजन में इतिहास रचने का मौका भी होगा। अगर मुंबई इंडियंस इस बात भी यह ख़िताब अपने नाम कर लेती है, तो वह लगातार तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई इससे पहले साल 2019 और साल 2020 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

    इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में रोहित शर्मा, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी नज़र आएंगे। आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है। वहीं, इस टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला जाने वाला है। 

    मुंबई इंडियंस की टीम : 

    रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे, इशान किशन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या,  सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, मोहसिन खान, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।