ipl

    Loading

    विनय कुमार

    IPL 2021 अब आखिरी पड़ाव की तरफ रुख कर चुका है। लेकिन इस सीजन के समाप्त होने से पहले BCCI ने 2 मैचों को लेकर नई जानकारी जारी की है। BCCI ने मंगलवार 28 सितंबर को सूचना जारी कर बताया कि 8 अक्टूबर को IPL 2021 के ग्रुप स्टेज के 2 अंतिम मैच एक ही टाइम पर खेले जाएंगे। गौरतलब है कि, IPL T20 TOURNAMENT के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक ही समय पर दो मुकाबले खेले जाएंगे।

    ताज़ा शेड्यूल के मुताबिक 8 अक्तूबर को लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होंगे। इस दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। एक मैच, ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ बनाम ‘मुंबई इंडियंस (SRH vs MI IPL 2021) के बीच होगा, तो दूसरा मुकाबला ‘राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू’ और ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (RCB vs DC IPL 2021) के बीच होगा। ये  यह दोनों ही मैच शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे। एक मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) में होगा, तो दूसरा दुबई (Dubai) में होगा। गौर करने वाली बात है कि, BCCI ने 2023-2027 आईपीएल मीडिया अधिकारों  (IPL Media Rights) के टेंडर की घोषणा के दौरान इस बात की जानकारी दी।

    BCCI की तरफ़ से जारी बयान के मुताबिक, “IPL के लिए पहली बार VIVO IPL 2021 प्लेऑफ से पहले आखिरी के दो लीग मैच एक ही समय पर खेले जाएंगे। ताज़ा सीजन के लीग स्टेज के आखिरी दिन 8 अक्टूबर को डबल हेडर तो है ही, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दोपहर का मैच और एक शाम का मैच होना था, जो एक साथ शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे (SRH vs MI और RCB vs DC)।”

    गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को इस ताज़ा सीजन, IPL 2021 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा और 11 अक्टूबर को एलिमिनेटर मैच। 13 अक्तूबर को क्वालीफायर-2 मैच होगा और IPL 2021 की  फाइनल, यानी खिताबी भिडंत 15 अक्टूबर को  ‘दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम’ (Dubai International Cricket Stadium IPL 2021 FINAL) में खेला जाएगा।