ipl-2022-bcci-plan-b-for-ipl -bcci-is-also-thinking-about-sri-lanka-and-south-africa-amid-third-wave-of-corona-virus-in-india

    Loading

    -विनय कुमार 

    IPL का इतिहास गवाह है कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) समेत कई युवा खिलाड़ियों ने भारत के अंडर-19 टीम से आकर IPL टूर्नामेंट में खूब धमाल मचाया है। गौरतलब है कि, इस साल के U-19 वर्ल्ड कप में (ICC U-19 World Cup 2022) राज बावा (Raj Bawa), विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal), हरनूर सिंह (Harnoor Singh), कप्तान यश ढुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India) समेत कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आईपीएल  फ्रेंचाइजी टीमों की निगाहें टिकी होंगी। इससे साफ है कि फरवरी के महीने में IPL MEGA AUCTION, 2022 में कई युवा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।

    पहले के नियमों की बात की जाए तो,  IPL 2008 में विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को ड्राफ्ट सिस्टम के तहत टीमों से जोड़ा गया था। गौरतलब है कि पहले U-19 के खिलाड़ियों को आईपीएल की नीलामी में शामिल करने का प्रावधान नहीं था। लेकिन, अब नियम बदल चुके हैं। पिछले कुछ सालों में IPL में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जिन्होंने U-19 के बाद आईपीएल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 

    देखा जाए तो IPL एक तरह से U-19 खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का बढ़िया रास्ता बन गया है। बीते कुछ सालों में रवि बिश्नोई, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल जैसे कई खिलाड़ी हुए जिन्होंने IPL में अपने जानदार प्रदर्शन की बदौलत  टीम इंडिया में एंट्री ली। आइए जानें ऐसे कुछ खिलाड़ियों के नाम, जिनपर IPL Mega Auction, 2022 में बड़ी बोली लग सकती है।

    हरनूर सिंह (Harnoor Singh)

    हरनूर सिंह (Harnoor Singh) ने आयरलैंड के खिलाफ (IND U-19 vs IRE U-19 ICC World Cup, 2022) मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। यही नहीं, बीते कुछ दिनों में उन्होंने अपनी बैटिंग से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वक्त वे India U-19 Team के अहम बल्लेबाज हैं। यकीनन, उनकी शानदार बल्लेबाजी कौशल को देखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी की टीमों की निगाहें होंगी।

    अंगक्रिश रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi)

    भारतीय U-19 टीम के ओपनर अंगक्रिश रघुवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ताजा वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ (IND U-19 vs IRE U-19 ICC World Cup, 2022) 79 रन और यूगांडा के खिलाफ (Uganda U-19 vs India U-19) 144 रनों की जानदार पारियां खेलकर उन्होंने बढ़िया हलचल मचाया है। आगामी मेगा नीलामी में उन पर भी बड़ी बोलियां लग सकती हैं।

    राज बावा (Raj Bawa)

    भारतीय U-19 टीम के ऑल-राउंडर राज बावा (Raj Bawa all rounder) ताज़ा ICC U-19 World Cup, 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND U-19 vs SA U-19) जहां 4 विकेट चटकाए थे, वहीं उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ (IRE U-19 vs IND U-19) 42 रनों की बढ़िया पारी भी खेली थी। यूगांडा के खिलाफ (UGA U-19 vs IND U-19) उन्होंने 108 गेंदों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। बेशक, इस ऑल-राउंडर पर भी बड़ी बोलियां लग सकती हैं।

    यश ढुल (Yash Dhull)

    भारतीय U-19 टीम (IND U-19 Team) के कप्तान यश ढुल (Yash Dhull Captain) इस सीजन की IPL का ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से प्रियम गर्ग (Priyam Garg) तक इस फॉर्मेट के कुछ जानदार कप्तानों ने आईपीएल की टीमों में अपनी जगह बनाई है। कोविड से संक्रमित होने से पहले यश ढुल (Yash Dhull) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ (SA U-19 vs IND U-19 ICC U-19 World Cup, 2022) मौजूदा वर्ल्ड कप में 82 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी। फरवरी में होने जा रही आईपीएल की मेगा नीलामी में उन पर भी धन की भारी बारिश की संभावना है।

    विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal)

    India U-19 Team के मौजूदा स्क्वॉड में विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal) बेस्ट बोलर हैं। ताज़ा ICC U-19 World Cup, 2022 में भी उन्होंने अपने आपको साबित किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ (SA U-19 vs IND U-19) खेले गए मैच में उन्होंने 28 रन देकर 5 विकेट चटकाए। आमतौर पर आईपीएल में टीमों को ऐसे स्पिन गेंदबाजों की तलाश रहती है, जिनकी गेंदबाजी में मिस्ट्री टच हो। इस नजरिए से विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal) पर भी बड़ी बोलियां लग सकती हैं।

    इस प्रकार इन 5 U-19 भारतीय खिलाड़ियों पर IPL Mega Auction, 2022 में बड़ी बोलियां लग सकती हैं। इनके अलावा भी कई युवा खिलाड़ी, जो अलग-अलग देशों से हैं और मौजूदा ICC U-19 World Cup, 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इनपर भी नज़रें होंगी उनमें सबसे चर्चित नाम है बेबी डी विलियर्स (Baby de Villiers) का।