आईपीएल 2022 में ‘इन विवादों’ ने मचाया जमकर बवाल, खींचा अपनी ओर सभी का ध्यान

    Loading

    मुंबई: दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (IPL 2022) का इस साल का सीजन बेहद रोमांचक और शानदार रहा। इस सीजन में फैंस को दो नई टीमें खेलते हुए नज़र आई, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस है। जिसमें से गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू साल में ही आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि, आज हम यहां बात कर रहे हैं, इस सीजन के विवाद (IPL 2022 Controvery) के बारे में। 

    दरअसल, आईपीएल का ऐसा कोई भी सीजन नहीं होता, जहां एक भी विवाद न हो। कुछ विवाद इतने बड़े होते हैं कि, वह सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आज भी हम आपको आईपीएल 2022 के कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पूरे आईपीएल में जमकर सुर्खियां बटोरी है। इन विवादों में टीम इंडिया के बड़े-बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। कुछ खिलाड़ियों को तो जुर्माना का भी सामना करना पड़ा था…

    नो बॉल विवाद

    आईपीएल 2022 में सबसे ज़्यादा जिस विवाद ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी वह है नो बॉल विवाद। सीजन का 34वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला गया था। जहां एक गेंद ने बवाल मचा दिया था। दरअसल, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और कुछ खिलाड़ियों ने नो बॉल न दिए जाने पर विवाद खड़ा कर दिया था। वह फुलटॉस बॉल थी, जिसे अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया था। जिसके बाद कप्तान पंत ने अपने बल्लेबाजों को आगे के बॉल नहीं खेलने के लिए कहा था। हालांकि, इस हरकत के लिए पंत और शार्दुल ठाकुर के ऊपर मैच फीस के जुर्माने भी लगाए गए थे।

    विराट कोहली LBW आउट

    आईपीएल 2022 के 18वें मैच में एक विवाद काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। ये विवाद थर्ड अंपायर द्वारा विराट कोहली को LBW आउट देने पर छिड़ा था। कोहली को अंपायर ने LBW आउट दिया था, जिसके बाद विराट ने रिव्यू लिया था। हालांकि, थर्ड अंपायर ने जब अल्ट्रा एज में चैक किया तो उन्होंने पाया कि गेंद बैट और पैड पर एक साथ लग रही है, लेकिन फिर भी उन्होंने विराट को आउट दे दिया था। जिसके बाद विराट के फैंस ने सोशल मीडिया पर अंपायरिंग को लेकर सवाल भी खड़ा किया था। 

    हर्षल पटेल और रियान पराग की लड़ाई

    इस आईपीएल सीजन में लड़ाई भी देखने मिली। यह लड़ाई राजस्थान (RR) और बैंगलोर (RCB) के बीच खेले गए एक मैच में हुई थी। दरअसल, राजस्थान की पारी खत्म होने के बाद जब रियान पराग डगआउट की ओर जाने लगे थे, तो हर्षल पटेल ने उन्हें कुछ कह दिया था। जिसके बाद पराग ने पालकर हर्षल को जवाब दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली थी।

    यह लड़ाई काफी बेहद गई थी, जिसका नतीजा मैच खत्म होने के बाद भी देखा गया। हुआ कुछ यूं कि, हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों से तो हाथ मिलाया था, लेकिन रियान से वे हाथ मिलाए बिना ही चले गए। हालांकि, रियान ने हाथ आगे बढ़ाया था, लेकिन हर्षल पटेल उन्हें नजरअंदाज करके चले गए थे। 

    वाइड पर संजू सेमसन ने लिया रिव्यु 

    हमेशा देखा गया है कि, जब बल्लेबाज या गेंदबाजी टीम को ‘आउट’ पर डाउट होता है, तो वह रिव्यु लेते हैं। लेकिन इस आईपीएल सीजन में एक अजीब चीज़ भी देखने मिली।  कोलकाता और राजस्थान के मैच में एक अजीब हरकत हुई, जिसने काफी सुर्खियाँ बटोरी। कोलकाता को जीत के लिए 153 रन बनाने थे। 19वें ओवर में रिंकू सिंह और नीतीश राणा बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने लगातार तीन वाइड फेंक दिए। एक वाइड गेंद पर रिंकू सिंह कट शॉट लगाना चाहते थे। इससे सैमसन नाराज हो गए। उन्होंने वाइड की पुष्टि के लिए रिव्यू ले लिया। हालांकि, फैसला उनके पक्ष में नहीं आया था।

    जडेजा की कप्तानी छोड़ने के बाद विवाद 

    ipl-2022-csk-captain-ravindra-jadeja-under-pressure-after-three-consecutive-defeats-said-i-am-lucky-that-ms-dhoni-is-in-the-team

    दरअसल, आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नए कप्तान की घोषण की थी। इस सीजन की शुरुआत में CSK ने रविंद्र जडेजा को अपना नया कप्तान नियुक किया था। हालाँकि, शुरुआत में CSK को केवल हार का समाना करना पड़ा था। आठ मैचों में छह हार के बाद उन्होंने कप्तानी से हटने का फैसला किया। जिसके बाद एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया। जडेजा कप्तानी से हटने के बाद चोटिल होने के कारण टीम से भी बाहर हो गए थे। लेकिन, मीडिया में यह बात फ़ैल गई कि जडेजा अगले सीजन में चेन्नई के लिए नहीं खेलेंगे। उन्होंने चेन्नई का साथ छोड़ दिया है।