ipl 2022-csk-vs-mi-ravindra-jadeja-bows-down-to-ms-dhoni-after-match-winning-performance-against-mumbai-indians

मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

    Loading

    मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) 2022 में बीते गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच मैच खेला गया। यह मैच चेन्नई (CSK) ने जीतकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान रविंद्र जडेजा (Captain Ravindra Jadeja) का यह फैसला सही साबित हुआ। 

    मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं, इस लक्ष्य को हासिल करना चेन्नई के लिए आसान नहीं था। चेन्नई की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही थी। लेकिन, चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने एक बार फिर अपनी एहमियत दिखा दी।

    चेन्नई (CSK) को मैच जीतने के लिए आखिरी चार गेंद पर 16 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर थे महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने एक बार फिर अपनी फिनिशर की भूमिका निभाते हुए चेन्नई को जीत दिला दी। इस जीत के बाद सभी खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। वहीं, इसी दौरान कप्तान  रविंद्र जडेजा ने जो किया, उसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। 

    मैच जीतने के बाद जब धोनी मैदान से लौट रहे थे, तो कप्तान जडेजा आए और झुककर उनको सलाम किया। इतना ही अंबाती रायुडू ने धोनी को देखते हुए हाथ जोड़ लिए। एमएस धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। धोनी ने मुंबई के खिलाफ 6, 4, 2, 4 के साथ  सीएसके को जीत दिलाई। मैच जीतने के बाद चेन्नई का जश्न देखने लायक था। इस नज़ारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में कप्तान जडेजा, धोनी के सामने नतमस्तक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    मैच की बात करें, चेन्नई ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।