ipl-2022-david-warner-breaks-chris-gayle-record-becomes-first-player-to-hit-89-fifties-in-t20

डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के खिलाफ अपना 89वां टी20 अर्धशतक लगाया।

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मैच खेला गया। यह मैच दिल्ली ने 21 रनों से जीता। इस मैच में दिल्ली के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने एक बार फिर अपने बल्ले से रनों की बरसात की। डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के खिलाफ अपना 89वां टी20 अर्धशतक लगाया। 

    इसके साथ ही डेविड ने टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल का का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। डेविड वॉर्नर टी20 में सबसे हाफ सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वॉर्नर के नाम अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं।

    आईपीएल (IPL 2022) के इस सीजन में दिल्ली के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने चौथा अर्धशतक जड़ा। वॉर्नर ने हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 92 रन की पारी खेली। वहीं पॉवेल ने 35 गेंद में नाबाद 67 रन बनाये। वॉर्नर ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। 

    बता दें कि, डेविड वॉर्नर ने अपनी इस पारी के  दौरान टी20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई और कुल 10वें खिलाड़ी बने हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में क्रिस गेल का नाम पहले नंबर पर है। गेल ने अपने करियर के दौरान 1056 छक्के जड़ें हैं। 

    टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक 

    • डेविड वॉर्नर – 89
    • क्रिस गेल – 88 
    • विराट कोहली – 76