File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज यानी 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच (Delhi Capitals Vs Mumbai Indians) के बीच मुकाबला होना है। यह मैच कई मायनों में बेहद ख़ास होने वाला है। दरअसल, आईपीएल 2022 के प्लेऑफ (IPL 2022 Play Off) में अब तक तीन टीमों ने एंट्री कर ली है और अब महज़ एक जगह खाली है। ऐसे में अगर दिल्ली मुंबई (DC vs MI) को हराने में कामयाब हो जाती है तो DC प्लेऑफ में जगह बना लेगी। 

    हालांकि, आज इस मैच पर RCB की भी नज़र टिकी होगी। वो इसलिए कि, आज RCB और बैंगलोर के फैंस मुंबई की जीत की दुआ मांग रहे हैं। क्योंकि, अगर दिल्ली को मुंबई से हार मिलती है तो RCB प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इसलिए आज का मैच निर्णायक मैच भी कहा जा रहा है। लेकिन, ये बात गौर करने योग्य है कि, इस सीजन में मुंबई इंडियंस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में दिल्ली-मुंबई का यह मैच किसकी किस्मत तय करेगा ये देखने लायक होगा। तो चलिए जानते हैं मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

    DC और MI के बीच मैच किस समय शुरू होगा?

    DC बनाम MI मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा।

    DC और MI के बीच मैच कहां होगा?

    आईपीएल का पहला DC बनाम MI मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

    DC और MI के बीच होने वाला मुकाबला कहां देखा जा सकता है?

    आईपीएल सीजन का दूसरा मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।

    जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

    hotstar.com

    लाइव स्कोर अपडेट

    इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।  

    संभावित प्लेइंग इलेवन-

    दिल्ली कैपिटल्स: सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

    मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ