File Photo
File Photo

    Loading

    अहमदाबाद: आईपीएल (IPL) के इतिहास में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब सबसे सफल खिलाड़ियों के लिस्ट में शुमार हो रहे हैं। नई टीम के नए कप्तान बनाकर उन्होंने जो कमाल कर दिखाया है, वह लोगों को हमेशा याद रहेगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी और अपने डेब्यू साल में गुजरात टाइटन्स  ने राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का खिताब हासिल कर इतिहास रच दिया है। यहां हार्दिक पंड्या का लक टीम के काम आया। 

    दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अभी तक पांच फाइनल खेले हैं और पांचों फाइनल मैच में उन्हें जीत मिली है। हार्दिक पंड्या अब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक चार बार आईपीएल का खिताब जीता है, जबकि हार्दिक पंड्या पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीते हैं। बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीतने रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने अब तक 6 बार खिताब जीता है।

    बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले प्लेयर 

    • रोहित शर्मा- 6 बार (5 मुंबई, 1 डेक्कन चार्जर्स) 
    • कायरन पोलार्ड- 5 बार (मुंबई इंडियंस) 
    • अंबाती रायडू- 5 बार (3 मुंबई, 2 चेन्नई) 
    • हार्दिक पांड्या- 5 बार (4 मुंबई, 1 गुजरात) 
    • महेंद्र सिंह धोनी- 4 बार (4 चेन्नई)

    ज्ञात हो कि, हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 5 आईपीएल के फाइनल खेले हैं। जहां उन्हें सिर्फ जीत हासिल हुई है। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ 2015, 2017, 2019, 2020 में खिताब जीत चुके हैं, जबकि अब बतौर कप्तान उन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि, हार्दिक पहले बार आईपीएल में कप्तान बने और उस टीम ने आईपीएल का ख़िताब भी जीत लिया।