ipl 2022 Jasprit Bumrah created history, did the best spell of IPL, these 5 KKR batsmen became victims

IPL 2022 की बात की जाए तो 5 बार की चैंपियन रही Mumbai Indians (MI) का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा।

    Loading

    -विनय कुमार

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के महाघातक तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सोमवार, 9 मई को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मैच में (KKR vs MI IPL 2022) बोलिंग की नई हिस्ट्री लिख दी। उन्होंने अपने स्पेल फाइव विकेट हॉल (Jasprit Bumrah Five Wickets Haul) लिया। जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में अपने IPL करियर की सर्वश्रेठ गेंदबाज़ी की और IPL के टॉप बेस्ट परफॉर्मर्स बोलर्स की लिस्ट में शामिल हो गए।

    Jasprit Bumrah ने की बेस्ट बोलिंग स्पेल

    IPL 2022 की बात की जाए तो 5 बार की चैंपियन रही Mumbai Indians (MI) का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वह प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए भी यह सीज़न गेंदबाज़ी के नजरिए से बढ़िया नहीं रहा। लेकिन, सोमवार के मैच में KKR के खिलाफ उन्होंने गज़ब ढा दिया। उन्होंने KKR के 5 बल्लेबाजों को चलता किया। आईपीएल के इतिहास में यह उनका बेस्ट परफॉर्मेंस भी रहा। उन्होंने अपने 4 ओवर की गेंदबाज़ी में सिर्फ़ 10 रन देकर 5 बल्लेबाज़ों को आउट  किया।

    Jasprit Bumrah ने KKR के इन 5 खिलाड़ियों को अपनी गेंद का बनाया शिकार

    1. नितीश राणा (Nitish Rana) 43 रन

    2. आंद्रे रसेल (Andre Russell) 9 रन

    3. शेल्डन जैकसन (Sheldon Jackson) 5 रन

    4. पैट कमिंस (Patt Cummins) 0 रन

    5. सुनील नारायण (Sunil Narain) 0 रन

    IPL के बेस्ट बोलिंग परफॉर्मर 

    1. 6/12 अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) MI v SRH, IPL 2019

    2. 6/14 सोहेल तनवीर (Sohail Tanvir) RR v CSK, IPL 2008

    3. 6/19 एडम जाम्पा (Adam Zampa) RPS v SRH, IPLE 2016

    4. 5/5 अनिल कुंबले (Anil Kumble) RCB v RR, IPL 2009

    5. 5/10 जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) MI v KKR, IPL 2022