ipl-2022-lsg-vs-dc-quinton-de-kock-smashes-a-six-off-anrich-nortje-beamer-watch-video-here-dc-vs-lucknow

गुरुवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में नॉर्खिया (Anrich Nortje) की मैदान पर वापसी भी हुई।

    Loading

    मुंबई: बीते गुरुवार को आईपीएल के 15 वें (IPL 15) सीजन में 15 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants) के बीच खेला गया। यह मैच लखनऊ (Lucknow) ने 6 विकेट से जीत लिया। लखनऊ ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक बनाई हैं। इस मैच में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम भी एनरिच नॉर्खिया (Anrich Nortje) की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर थी। 

    गुरुवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में नॉर्खिया (Anrich Nortje) की मैदान पर वापसी भी हुई। लेकिन, नॉर्खिया शायद ही यह मैच कभी याद रखना चाहेंगे। चोट के कारण मैदान से 4 महीनों तक दूर रहने वाले नॉर्खिया की गुरुवार वापसी हुई। नॉर्खिया दिल्ली की तरफ से सिर्फ 14 गेंद ही फेंक पाए थे कि अंपायरों ने उन्हें बॉलिंग अटैक से हटा दिया। 

    दिल्ली (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नॉर्खिया को पांचवा ओवर थमाया। इस ओवर में डिकॉक (Quinton De Kock) ने 19 रन बटोरे थे। नॉर्खिया के पहले ओवर में डिकॉक ने 4, 4, 3, 0, 6, 1 के साथ ये रन बटोरे। नॉर्खिया की बॉल पर लखनऊ के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने काफी शानदार शॉट्स लगाए।जिसमें से बीमर गेंद पर लगाया गया छक्का देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

    इसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नॉर्खिया को 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना काफी मुश्किल हो रहा था। 14 वें ओवर की पहली गेंद  बीमर थी और इसकी रफ्तार करीब 141 किमी प्रति घंटा थी। वहीं, डिकॉक ने किसी तरह इस गेंद को खेला और यह गेंद बाउंड्री के पार चली गई।

    डिकॉक ने नॉर्खिया की इस गेंद पर काफी अजीब तरीके से छक्का लगाया। अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल करार दिया। जिसके चलते इस ओवर में नॉर्खिया ने 14 रन लुटा डाले। वहीं, जब कप्तान ने नॉर्खिया को तीसरे ओवर के लिए गेंद थमाई, तो उन्होंने एक और बीमर फेंकी, जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया।