File Photo
File Photo

    Loading

    विनय कुमार

    पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने बीते सोमवार, 28 फरवरी को अपनी टीम के नए कप्तान की घोषणा की।  सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) को टीम का कप्तान बनाया गया। इसके साथ ही अब 10 में से 9 फ्रेंचाइजी के कप्तान के नाम घोषित हो आ चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ही बची है, जिसने अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) के कप्तान के पद से इस्तीफा देने के बाद, टीम मैनेजमेंट के पास ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) दो ऑप्शन हैं। बहुत जल्द यह टीम भी अपने कप्तान के नाम की घोषणा करेगी। 

    IPL 2022 26 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले तीन टीमों ने अपनी टीम के कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की थी।  

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), और पंजाब किंग्स (PBKS)। पंजाब किंग्स से पहले KKR ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपना कप्तान घोषित किया था। RCB एकमात्र टीम बची है, जिसने ऑफिशल तौर पर अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक फाफ ड प्लेसिस (Faf Du Plessis) को टीम की कमान दी जा सकती है।

    1. मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal PBKS)

    Punjab Kings ने IPL 2022 के लिए मयंक अग्रवाल को अपना कप्तान बनाया है। मयंक अग्रवाल IPL 2019, IPL 2020, IPL 2021 में PBKS के उप-कप्तान थे। केएल राहुल (KL Rahul) के जाने के बाद अब मैनेजमेंट ने मयंक को IPL 2022 के लिए कप्तान बनाया है। गौरतलब है कि मयंक 2018 से इस टीम के साथ हैं।

    2: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer KKR)

    KKR ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम की कमान सौंपी है। गौरतलब है कि टीम ने श्रेयस को 12 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था। श्रेयस के पास कप्तानी का अनुभव है। वे 2 साल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) की दो साल कप्तानी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे मध्यक्रम के एक शानदार बल्लेबाज भी हैं। 27 फरवरी को समाप्त हुई 3 मैचों की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई T20I Series में (SL vs IND T20I Series, 2022) श्रीलंका उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से सम्मानित किया गया।

    3: केएल राहुल (KL Rahul LSG)

    केएल राहुल IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी करेंगे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को LSG ने IPL Mega Auction, 2022  से पहले 17 करोड़ रुपए में ड्राफ्ट किया था। केएल के पास 3 साल टीम कीकप्तानी का अनुभव है। इससे पहले वे पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान थे। उन्होंने IPL के 3 सीजन में लगातार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    4: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

    ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) IPL 2022 में 2 नई टीमों में से एक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT) की कप्तानी करेंगे। हार्दिक को GT ने 15 करोड़ रुपए में लिया है। उन्होंने इससे पहले कभी भी किसी टीम की कप्तानी नहीं की है। 29 साल के हार्दिक ने IPL 2015 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL में डेब्यू किया था। वे Mumbai Indians के लिए 7 साल तक खेल चुके हैं और MI 4 बार खिताब जीतने वाली टीम रही है।

    5: एमएस धोनी (MS Dhoni CSK)

    IPL 2022 सीजन में येलो आर्मी की कप्तानी एमएस धोनी (MS Dhoni) ही करेंगे। 40 साल के महारथी एमएस धोनी ने IPL की स्थापना से ही इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है।  धोनी सबसे ज्यादा कैप्ड कप्तान हैं और उन्होंने 4 ट्रॉफी जीते हैं। धोनी को CSK ने मेगा नीलामी (Mega Auction, 2022) से पहले अपने दूसरे रिटेंशन खिलाड़ी के तौर पर बरकरार रखा।

    6: रोहित शर्मा (Rohit Sharma Mumbai Indians)

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Mumbai Indians)  MI के लिए एक बार फिर कप्तानी की भूमिका में नज़र आएंगे। 34 साल के रोहित शर्मा ने IPL 2013 में कप्तानी संभालने के बाद से 5 आईपीएल ट्रॉफी जीते हैं। वे अपनी टीम के ओपनर भी हैं और प्रमुख रन-स्कोरर भी हैं। रोहित शर्मा शांत दिमाग वाले कप्तान हैं।

    7: ऋषभ पंत (Rishabh Pant DC)

    ऋषभ पंत (Rishabh Pant) IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) की कप्तानी करेंगे। विकेटकीपर -बल्लेबाज ऋषभ ने IPL 2021 में कप्तान की कमान संभाली थी। श्रेयस अय्यर चोट की वजह से IPL 2021 का पहला फेज नहीं खेल सके उस दरम्यान ऋषभ को जिम्मेदारी दी गई और ऋषभ ने शानदार काम किया और डीसी को प्लेऑफ में पहुंचाया। टीम मैनेजमेंट ने नए सीजन के लिए ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी है।

    8: संजू सैमसन (Sanju Samson RR) 

    संजू सैमसन (Sanju Samson) IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) की कप्तानी करेंगे। 2021 में इस टीम की कप्तानी करने के बाद यह उनका दूसरा सीजन होगा। विकेटकीपर-बल्लेबाजा संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी मुकाबले में बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने IPL 2021 में भी 400 से ज्यादा रन बनाए थे। 

    9: केन विलियमसन (Kane Williamson SRH)

    केन विलियमसन iPL 2022 में SRH के कप्तान होंगे। आपको याद दिला दें कि IPL 2021 के दूसरे फेज में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था।

    10: फाफ डू प्लेसिस / ग्लेन मैक्सवेल (Faf Du Plessis/Glenn Maxwell)

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इकलौती टीम है, जिसने अभिनय अपनिंतीम के कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) के इस्तीफा देने के बाद ग्लेन मैक्सवेल(Glenn Maxwell)  को उनके नए कप्तान के तौर पर देखा गया, वहीं फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) अब दौड़ में सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते उनके नाम पर मुहर लग जाएगा।